बीते दिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया। इसकी वजह है पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी', जिसने रिलीज के पहले दिन ही सारे आंकड़े फेल कर दिए। थिएटर्स में अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, वहीं 'मिराय' ने भी मेकर्स को निराश किया। इसके अलावा अन्य फिल्में भी कमाई के मामले में फीकी पड़ती नजर आईं। चलिए जानते हैं गुरुवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा साबित हुआ।
OG Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण का राज, ‘दे कॉल हिम ओजी’ की आंधी में उड़ी बाकी फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 26 Sep 2025 08:05 AM IST
सार
Box Office Collection: गुरुवार को सिनेमाघरों में साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' रिलीज हुई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई की। इसके आगे 'जॉली एलएलबी 3', 'मिराय', 'लोका चैप्टर 1' जैसी फिल्में घुटने टेकती नजर आईं। जानिए फिल्मों का कलेक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन