फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘ओजी’ की रफ्तार, लाखों में सिमटी ‘होमबाउंड’; जानें कलेक्शन

Sat, 27 Sep 2025 08:13 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 27 Sep 2025 08:13 AM IST
सार

Box Office Collection: शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'होमबाउंड' फिल्म रिलीज हुई। इससे अलावा पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' भी दर्शकों को दिखाई जा रही है। हालांकि, बीते दिन 'ओजी' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन
Box office collection of they call him og homebound jolly llb 3
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : एक्स

सिनेमाघरों में इस समय साउथ और बॉलीवुड की फिल्में दर्शकों को दिखाई जा रही है। शुक्रवार को लिस्ट में एक और चर्चित फिल्म शामिल हो गई, जिसका नाम है 'होमबाउंड'। हालांकि फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं किया। वहीं 'ओजी' भी पिछले दिन के मुकाबले सुस्त दिखाई दी। जानिए अन्य फिल्मों की कमाई।

Box office collection of they call him og homebound jolly llb 3
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स

दे कॉल हिम ओजी
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 2 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करते हुए 63.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म ने बीते दिन यानी कि शुक्रवार को 19.6 करोड़ रुपये कमाए, जो दिखा रहा है कि 'ओजी' की कमाई की रफ्तार पर तगड़ी ब्रेक लगी है। हालांकि, वीकएंड पर फिल्म की कमाई फिर से बढ़ने की उम्मीद है। 'ओजी' ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 104.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Box office collection of they call him og homebound jolly llb 3
ओजी फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
पवन कल्याण अभिनीत 'ओजी' ने मात्र दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे की वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को भी पीछे छोड़ दिया था। 'ओजी' ने जहां 154 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं 'कुली' ने 151 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म में इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रकाश राज, श्रेया रेड्डी और प्रियंका मोहन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office collection of they call him og homebound jolly llb 3
'होमबाउंड' फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

होमबाउंड
ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर अभिनीत 'होमबाउंड' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर मात्र 29 लाख रुपये कमाए। हालांकि मेकर्स को वीकएंड पर इसके कलेक्शन में बढ़त की उम्मीद है। आपको बताते चलें कि नीरज घेवान द्वारा निर्देशित फिल्म 'होमबाउंड' को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में भेजने के लिए चयनित किया गया है। 

विज्ञापन
Box office collection of they call him og homebound jolly llb 3
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बीते दिन यानी कि शुक्रवार को 4 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने गुरुवार को भी 4 करोड़ रुपये ही कमाए थे। इस हिसाब से 'जॉली एलएलबी 3' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed