रातों रात सोशल मीडिया पर डांसिंग सेंसेशन बने युवराज सिंह उर्फ बाबा जैक्सन को अब कौन नहीं जानता। टिकटॉक पर वायरल हुईं उनकी वीडियोज ने तहलका मचा दिया। ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े बॉलीवुड स्टार्स ने बाबा जैक्सन के डांस की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही डायरेक्टर, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने का एलान भी कर दिया। लेकिन वही युवराज टीवी रियलटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में सलेक्ट नहीं हो पाए।
2 of 5
Baba Jackson
- फोटो : Social Media
दरअसल इंडियाज बेस्ट डांसर के प्रोमो जब से टीवी पर रिलीज हुए तब से उसमें युवराज की झलक दिखाई जा रही थी। लोगों को यही लग रहा था कि वो इस शो का हिस्सा होंगे। लेकिन रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दिखाया गया कि युवराज को जजेस ने सलेक्ट नहीं किया। हालांकि जजेस ने उनके डांस की खूब तारीफ की।
3 of 5
Baba Jackson
- फोटो : Social Media
युवराज ने अपने ऑडिशन में मूनवॉक परफॉर्म किया। उनके डांस को देखकर शो की जज मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर बहुत इम्प्रेस हुईं। लेकिन टेरेंस लुइस को उनके डांस में थोड़ी सी कमी लगी। टेरेंस ने युवराज से कहा कि उन्हें डांस बहुत पसंद आया लेकिन उन्हें अभी थोड़ा और प्रैक्टिस करने की जरूरत है। उनको एक सही गुरू की भी जरूरत है। अगर ऐसा हो जाए तो वो कमाल कर सकते हैं।
4 of 5
Malaika Arora, Geeta Kapoor and Terence Lewis
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टेरेंस की बात से युवराज भी सहमत दिखे। उन्होंने भी माना कि अभी उनके डांस में थोड़ी कमी है। लेकिन शो में सलेक्ट न होने पर भी युवराज बिलकुल भी निराश नहीं हुए। जाते-जाते उन्होंने कहा कि वो अगली सीजन में आएंगे और ये शो जीतकर जाएंगे। युवराज की ये बात सुनकर जजेस काफी खुश हुए।
5 of 5
Baba Jackson
- फोटो : Social Media
बता दें कि युवराज का वीडियो ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, 'सबसे स्मूद एयरवॉकर, यह आदमी कौन है?' इसके बाद हरकोई युवराज के डांस का दीवाना हो गया। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स ने भी युवराज के डांस की तारीफ की। वरुण धवन ने उनके साथ डांस करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था।
#MeToo पर कियारा आडवाणी का बयान, कहा- 'ऐसा नहीं है कि दुनिया बदल गई'