बॉलीवुड में अभिनेत्रियों का करियर लंबा नहीं माना जाता है। अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकी कई अभिनेत्रियां अब बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं लेकिन बिग बी आज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार भी हुए जो अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गए। लेकिन कम ही समय में गुमनामी के उस अंधेरे में खो गए जहां से वे दोबारा नहीं लौटे। ऐसी ही एक गुमनाम एक्ट्रेस हैं जीविधा शर्मा।
कहां गायब हो गई ये एक्ट्रेस? जिनके होंठ के नीचे काला तिल उनकी पहचान बन गया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीविधा शर्मा ने साल 2002 में आई फिल्म 'ये दिल आशिकाना' में लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म का गाना 'उठा ले जाऊंगा' और 'ये दिल आशिकाना' बहुत हिट हुआ था। साथ ही चर्चा में आ गई थीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस जीविधा। काले रंग के सूट में जब फैंस उन्हें पर्दे पर देखते तो दीवाने हो जाते। उनके होंठ के नीचे काला तिल उनकी पहचान बन गया था।लेकिन कौन जानता था वे जल्द ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना लेंगी।
ये दिल आशिकाना में जीविधा के हीरो करण नाथ थे। वे भी अब चर्चा में नहीं रहते। फिल्म में जीविधा ने अच्छा काम किया था लेकिन क्रिटिक्स की तारीफें नहीं बटोर पाई थीं। इसके बाद कहा जाता है उन्हें बॉलीवुड से कुछ खास फिल्में ऑफर नहीं हुई। ये वो वक्त था जब प्रीति जिंटा, ऐश्वर्या, दीया मिर्जा, अमीषा पटेल की चर्चाएं थी। जीविधा को जब बॉलीवुड में कुछ खास फिल्में ऑफर नहीं हुई तो उन्होंने तेलुगु फिल्म 'युवारत्ना' की। यहां भी जिविधा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
वैसे आपको बता दें ये दिल आशिकाना से पहले भी जीविधा फिल्म में नजर आ चुकी थीं। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या और अनिल कपूर की ताल थी। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या की बहन का किरदार निभाया था। लेकिन ऐश्वर्या के आगे उन्हें नोटिस नहीं किया गया। इसके बाद साल 2009 में जीविधा ने फिल्म 'मिनि पंजाब' से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया। इसी कड़ी में जीविधा की 'यार अनमुले', 'दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी', 'लॉयन ऑफ पंजाब' और 'दिल साडा लुटिया गया' जैसी फिल्मों में काम किया।
1999 से 2013 तक के करियर में जीविधा ने कई तमिल, तेलुगु, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा जीविधा ने टीवी सीरियल 'तुम बिन जाऊं कहां' और 'जमीं से आसमां तक' में भी काम किया। इसके बाद जीविधा सावधान इंडिया और फियर फाइल्स जैसे छोटे-छोटे शो में दिखने लगीं। जब उसमें भी काम नहीं मिला तो कुछ ऐड्स भी किए।