इस साल बॉलीवुड में कई बेहतरीन कहानियां ओटीटी से लेकर बड़े पर्दे पर आईं। फिल्म में नायक, नायिका के साथ खलनायक के किरदार को भी फैंस ने बहुत पसंद किया। आज हम आपको बताएंगे साल 2024 के वो चेहरे जो विलेन के किरदार को लेकर बहुत चर्चा में रहे।
2 of 6
शैतान में आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वनराज (आर माधवन) - शैतान
साल की शुरुआत में आई फिल्म 'शैतान' में वनराज के किरदार में आर माधवन को बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। फिल्म की सफलता का श्रेय भी आर माधवन को दिया गया। हालांकि अजय देवगन का किरदार एक हीरो के रूप में प्रशंसकों को खूब भाया था।
3 of 6
महाराज में जयदीप अहलावत
- फोटो : इंस्टाग्राम
महाराज जडुनाथ (जयदीप अहलावत) - महाराज
महाराज फिल्म में जुनैद खान ने डेब्यू किया था। इस फिल्म में जयदीप अहलावत के किरदार को विलेन के रूप में फैंस ने बहुत पसंद किया।
साल 2024 में विवादों में घिरे रहे ये टीवी सितारे
4 of 6
सेक्टर 36 में विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रेम सिंह (विक्रांत मैसी)- सेक्टर 36
विक्रांत मैसी इस साल 'द साबरमती रिपोर्ट' के कारण चर्चा में रहे। वहीं, विलेन का किरदार भी उन्होंने बखूबी निभाया है। विक्रांत मैसी की प्रेम सिंह की विलेन की भूमिका को उन्होंने बखूबी निभाया।
Year Ender 2024: 'हीरामंडी' से लेकर 'मिर्जापुर 3' तक, इस साल ओटीटी पर आईं ये दमदार कहानियां
5 of 6
'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेंजर लंका (अर्जुन कपूर) - सिंघम अगेन
अर्जुन कपूर के इस साल दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया। अर्जुन कपूर के डेंजर लंका के किरदार को फैंस ने बहुत पसंद किया। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ भी नजर आए।
Year Ender 2024: दीपिका पादुकोण से लेकर वरुण धवन तक, इस साल इन सितारों के घर आया नन्हा मेहमान