Pathaan 2: ईद पर यशराज फिल्म्स की बड़ा धमाका करने की तैयारी, ‘पठान 2’ के लिए इस निर्देशक का नाम सबसे आगे
फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ अब कंपनी की प्राथमिकता सूची से बाहर हो चुकी है। मुंबई फिल्म जगत में चर्चा ये है कि आलिया भट्ट की फिल्म शुरू होने से पहले ही फिल्म ‘पठान 2’ की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
बीते साल की शुरुआत में ही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। अरसे से सिनेमाघरों से दूर रहे फिल्म दर्शकों को वापस खींच लाने वाली इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और एक तरह से अभिनेता शाहरुख खान के फिल्म करियर को भी नई संजीवनी दी। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ भी ब्लॉकबस्टर रही और उनकी फिल्म ‘डंकी’ ने भी संतोषजनक कमाई की। अब शाहरुख खान इसके बाद कौन सी फिल्म शुरू करेंगे, इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। शाहरुख इन फिल्मों के अलावा सलमान खान की शीर्षक भूमिका वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी दिखे, लेकिन इस फिल्म ने अपेक्षित कारोबार न करके यशराज फिल्म्स को काफी निराश किया।
Ajay Devgn: इस दिन दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू करेंगे अजय! जानें कब रिलीज होगीं फिल्में
आम तौर पर निर्देशक अली अब्बास जफर अपनी एक फिल्म के रिलीज होने से पहले ही अपनी अगली फिल्म का एलान कर देते हैं, लेकिन इस बार ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज का एक हफ्ता ही बाकी होने के बावजूद उनकी अगली फिल्म का ऐलान न होने से लोग अलग अलग तरह की थ्योरीज पर चर्चाएं कर रहे हैं। एक सोच के मुताबिक अली अब्बास जफर की अगली फिल्म का एलान फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज के ऐन पहले हो सकता है और ये फिल्म सलमान खान के होम प्रोडक्शन की कोई एक्शन फिल्म हो सकती है। लेकिन, अली अब्बास जफर अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल चुके हैं और अब वह जो भी फिल्म कर रहे हैं, उसमें उनके प्रोडक्शन हाउस की भी पूरी साझेदारी रहती है।
Joker 2: 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी, ट्रेलर रिलीज की तारीख से भी उठा पर्दा
उधर, जो थ्योरी मुंबई फिल्म जगत में सबसे ज्यादा चर्चा में है, उसके मुताबिक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के फिल्म ‘पठान 2’ से बाहर होने के बाद इसके निर्देशन की जिम्मेदारी अली अब्बास जफर को मिल सकती है। अली अब्बास जफर के हालिया इंटरव्यू से भी ये संकेत मिलते हैं कि वह यशराज फिल्म्स में वापसी का मन बना चुके हैं। अली लगातार अपने और यशराज फिल्म्स के प्रबंध निदेशक आदित्य चोपड़ा के अच्छे रिश्तों की बात कर रहे हैं और माना जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर के बीच हाल के दिनों में लंबी बातचीत यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म को लेकर हो चुकी है। कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा हो तो यशराज फिल्म्स जल्द ही फिल्म ‘पठान 2’ के निर्देशक के रूप में अली अब्बास जफर के नाम का एलान कर सकता है।
Silence 2 Trailer: एसीपी अविनाश वर्मा बन फिर छाएंगे मनोज बाजपेयी, 'साइलेंस 2' का सस्पेंस भरा ट्रेलर जारी