साउथ अभिनेता यश को उनकी फिल्म केजीएफ में शानदार परफॉर्मेंस के कारण प्रशंसकों का प्यार पूरे भारत से मिला है। यश की पत्नी राधिका ने अपने बेटे यथर्व के जन्मदिन पर यश की डांस परफॉर्मेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में आयरा भी डांस करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
यश-ऋषभ शेट्टी
- फोटो : इंस्टग्राम@rishabshettyofficia/thenameisyash
सोशल मीडिया पर साझा किया यश का वीडियो
शेयर किए गए एक वीडियो में यश को इस शानदार जश्न में अपने डांस मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। उनकी पत्नी राधिका ने इंस्टाग्राम पर क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "डैडा - ऐसे नाचो जैसे कोई देख न रहा हो। आयरा - ऐसे नाचो जैसे कोई तुम्हारे डैडा को न देख रहा हो!"
Jr NTR: पत्नी के साथ नरने नितिन के सगाई समारोह में पहुंचे जूनियर एनटीआर, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
3 of 5
एक्टर यश
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसकों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यश को लेकर प्रशंसकों ने कहा कि इस तरीके से आयरा अपने पापा को देख रही है। एक प्रशंसक ने कहा, अरे वाह, शानदार डांस। एक अन्य प्रशंसक ने कहा यथर्व के जन्मदिन पर सबसे अच्छी चीज हुई हमें यश का डांस देखने को मिला।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-2' में होगा आकर्षक डांस नंबर, सामंथा की जगह साथ थिरकेंगी ये अभिनेत्री
4 of 5
एक्टर यश
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आएंगे यश
सुपरस्टार यश और उनकी सह-कलाकार नयनतारा दिवाली के बाद अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के लिए सेट पर लौटेंगे। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म का अगला शेड्यूल 6 नवंबर से मुंबई में शुरू होगा। 'टॉक्सिक' की प्रोडक्शन टीम फिल्म सिटी में एक विशाल सेट का निर्माण कर रही है, जो 1970 के दशक को दर्शाएगा।
5 of 5
एक्टर यश
- फोटो : सोशल मीडिया
1950-70 के दशक को दिखाएगी फिल्म
यश और नयनतारा के अलावा कियारा आडवाणी और अक्षय ओबेरॉय भी टॉक्सिक के अगले शूटिंग शेड्यूल में शामिल होंगे। कथित तौर पर आडवाणी को फिल्म में यश की प्रेमिका के रूप में लिया गया है। यह फिल्म एक अखिल भारतीय एक्शन फिल्म है जो 1950 से 1970 के दशक तक की यात्रा दिखाती है।