फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actress Sreeleela dance Allu Arjun Pushpa 2 give competition to Samantha Ruth

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-2' में होगा आकर्षक डांस नंबर, सामंथा की जगह साथ थिरकेंगी ये अभिनेत्री

Sun, 03 Nov 2024 06:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 03 Nov 2024 06:34 PM IST
सार

साल 2021 में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द राइज' को दक्षिण भारत से लेकर हिंदी पट्टी तक के दर्शकों तक ने खूब सराहा। खासकर फिल्म के एक आइटम नंबर को बहुत पसंद किया गया। 'पुष्पा-2' में भी एक आकर्षक डांस नंबर दर्शकों को देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Actress Sreeleela dance Allu Arjun Pushpa 2 give competition to Samantha Ruth
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म 'पुष्पा-द राइज' की कहानी, संवाद और गीत खूब पसंद किए गए। उस समय इस फिल्म के प्रति दर्शकों की दीवानी देखने लायक रही। खासकर फिल्म के मुख्य अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री सामंथा रूथ पर एक आइटम डांस 'ऊ अंटावा...' फिल्माया गया, जो कि बहुत हिट हुआ।। फिल्म में सामंथा ने सिर्फ यही एक गाना किया, लेकिन इसके बाद से उनके स्टारडम में खूब इजाफा हुआ। अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म 'पुष्पा-2' में भी एक आइटम डांस रखा गया है। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ कौन सी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री थिरकती हुई नजर आएंगी इस बारे में, जानिए। 

विज्ञापन

Actress Sreeleela dance Allu Arjun Pushpa 2 give competition to Samantha Ruth
श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम-@sreeleela14

समांथा की जगह लेंगी श्रीलीला 
श्रीलीला ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है। अब सुनने में आया है कि वह फिल्म 'पुष्पा-2' में भी नजर आएंगी। लेकिन इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नहीं होंगी। कहा जा रहा है कि जिस तरह से समांथा ने पहली फिल्म 'पुष्पा' में जबरदस्त आइटम डांस किया, वैसा ही डांस श्रीलीला भी करेंगी। सूत्रों के अनुसार वह अल्लू अर्जुन के साथ बहुत ही ऊर्जा से भरा डांस करने वाली हैं। यह डांस कितना दर्शकों को पसंद आएगा, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलीला पर है तुलना का तनाव 
श्रीलीला जरूर फिल्म 'पुष्पा-2' में अल्लू अर्जुन के साथ थिरकेंगी, लेकिन उन पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का तनाव बनेगा। दरअसल, कई फैंस उनकी तुलना समांथा रूथ के डांस से करेंगे। वह पिछली फिल्म के गाने में बहुत खूबसूरत नजर आईं, साथ ही उनके डांस स्टेप्स भी कमाल के रहे। यही कारण है कि श्रीलीला को भी बहुत मेहनत करनी होगी, जिससे वह 'पुष्पा-2' में कमाल का डांस कर सकें।

विज्ञापन

Actress Sreeleela dance Allu Arjun Pushpa 2 give competition to Samantha Ruth
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन भी हैं अच्छे डांसर 
अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा' के आइटम डांस में ऐसे-ऐसे स्टेप्स किए कि दर्शक उनके फैन हो गए। दरअसल, वह शुरू से ही एक अच्छे डांसर रहे हैं, अपनी पुरानी फिल्मों में भी अल्लू बहुत ही अलग तरह का डांस करते हैं, उनके डांस के कई स्टेप्स तो साउथ में फैंस के बीच बहुत फेमस हैं। अब देखना होगा कि 'पुष्पा-2' में भी क्या अल्लू अर्जुन अपने डांस का जादू दोबारा चला पाते हैं या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed