Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने साझा किया रोमांटिक वीडियो, पत्नी को परेशान करते नजर आए जहीर इकबाल
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ रोमेंटिंक वीडियो साझा किया है, जिसमें जहीर अपनी पत्नी को मस्ती भरे अंदाज में परेशान करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें जहीर जानबूझकर उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। जब वह फ्लाइट में आराम कर रही होती हैं। उनकी हरकतें उन्हें परेशान करती हैं और फिर भी उनके चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं, और वे हंसने लगती हैं। कपल की इस मस्ती को देख प्रशंसक काफी खुश हो गए।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वीडियो को देख उनके प्रशंसक खुश हो गए। प्रशंसक ने कहा, 'मैं क्यों खुश हो रहा हूं'। एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि 'मोहब्बत हो तो इन दोनों जैसी हो'। एक और अन्य प्रशंसक ने कहा कि 'बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी है'।
सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने पति के साथ रोमेंटिक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीर को प्रशंसक बहुत प्यार देते हैं। सोनाक्षी और जहीर की तस्वीर को प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा इस साल शादी के बाद पहली दीपावली मना रही हैं। इस साल जून में ही अभिनेत्री ने जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई। करीबी दोस्तों और परिवार के बीच उन्होंने रजिस्टर मैरिज की। फिलहाल उन्हें बॉलीवुड की कई दिवाली पार्टी में पति जहीर इकबाल के साथ देखा गया है।