फिल्म 'केजीएफ' से शोहरत बटोरने वाले अभिनेता यश हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। यश शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी। उनकी पत्नी राधिका पंडित भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों उनके बेटे यथर्व का पहला जन्मदिन था जिसे उन्होंने समंदर में सेलिब्रेट किया।
बेटे के पहले जन्मदिन पर यश ने दी शानदार पार्टी, समंदर के बीच में जहाज पर काटा केक
यश और राधिका के बेटे यथर्व का जन्मदिन 30 अक्तूबर को था। जन्मदिन के करीब एक हफ्ते बाद राधिका ने शानदार पार्टी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसके अलावा पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
बेटे के पहले जन्मदिन पर यश ने जहाज पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में अभिनेता के परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस मौके पर जहाज को समंदर के बीच ले जाकर केक काटा गया और वहां जमकर लोगों ने सेलिब्रेट किया।
View this post on Instagram
A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit) on
यश और राधिका की पहले से एक बेटी भी है। जिसका नाम आर्या यश है। कन्नड़ फिल्मों के स्टार यश ने 2016 में कन्नड़ फिल्मों की ही एक्ट्रेस राधिका से शादी की थी और 2018 में इनके घर पहली संतान आई थी।
यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। यश ने अपने करियर की शुरुआत मोगीना मनसु (Moggina Manasu) (2008) से की थी। इस फिल्म में उनके साथ राधिका (Radhika) थीं जिससे बाद में यश ने शादी कर ली। यश ने वैसे तो राजाधानी, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी और किराटका जैसी फिल्में की हैं लेकिन उनकी पहचान केजीएफ चैप्टर एक से ज्यादा होती है।
Bigg Boss 14: निक्की तंबोली पर भड़के सलमान खान, बोले- 'कितना गिरना चाहती हो'