{"_id":"5b16d0404f1c1bb16e8b65cd","slug":"yami-gautam-cut-her-hair-for-film-uri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यामी गौतम का नया लुक देख नहीं होगा आपको अपनी आंखों पर यकीन, सबूत है यह वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यामी गौतम का नया लुक देख नहीं होगा आपको अपनी आंखों पर यकीन, सबूत है यह वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Yami Gautam
यामी गौतम ने कई तरह के रोल किए हैं फिर चाहे बात 'विक्की डोनर' या 'काबिल' की हो या फिर 'सरकार 3' की। इस एक्ट्रेस ने हमेशा अपने रोल को अच्छी तरह समझा है और इसे अपना बनाया है। अपनी आने वाली फिल्म 'उरी' में भी वह इसी तरह से काम कर रही हैं।
yami gautam
इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ अपने पूरे लुक को भी बदल दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक को पोस्ट किया है। एक्ट्रेस फिलहाल एक स्टाइलिश बॉब के लुक में हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब उन्होंने अपने रोल के लिए हेयर कट कराया है।
Yami Gautam
तीन हेयर स्टाइलिस्ट और फिल्म के डायरेक्टर की टीम ने यह तय किया किए फिल्म में उनके बाल कैसे दिखेंगे और उसी के अनुसार वीकेंड में हेयर ट्रांसफॉर्मेशन किया गया। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद क्लासी दिख रही हैं। उनके नए हेयर कट को देखकर यूजर्स उन्हें अच्छे कमेंट दे रहे हैं।
A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam
यामी ने बताया फिल्म के किरदार के इस खास लुक को लेकर मैं काफी उत्साहित थी। जब आदित्य ने मेरे साथ बात की तो मैं अपने कैरेक्टर को अधिक रियल बनाने का मौका चूकना नहीं चाहती थी। हमने कुछ ट्रायल किए और फिर इसके साथ आगे बढ़े।
विज्ञापन
Yami Gautam
मुझे अपना लुक काफी पसंद आया और आशा है कि दर्शक भी इसे पसंद करेंगे। फिल्म उरी 2016 में उरी में हुए हमलों पर आधारित है। आदित्य धर इस फिल्म के साथ डायरेक्शन की शुरुआत कर रहे हैं और फिल्म में यामी के अपोजिट विक्की कौशल होंगे।