बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का रीमेक बनना अब कोई नई बात नहीं रह गई है। क्योंकि अब ज्यादातर फिल्में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से उठाकर उसमें थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ दर्शकों को पेश किया जा रहा है। ऐसे में आपको बता दें कि साउथ की ये पांच फिल्में बॉलीवुड में रीमेक बनने के लिए तैयार है..
रीमेक दौर में पहला नाम फिल्म अर्जुन रेड्डी का आता है जो कि 2017 में बड़ी हिट फिल्म रही है। फिल्म में विजय देवराकोंडा और शालिनी पांडे ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट की है जो किसी लड़की के प्रपोजल ठुकराने के बाद पागल हो जाता है। बता दें कि इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो गई है कि मूरुद खेतानी और अश्विन वर्दे ने फिल्म के राइट्स बेच दिए हैं और बॉलीवुड में शाहिद कपूर इस फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे।
इस कड़ी में दूसरी फिल्म विक्रम वेदा है। फिल्म में एक्टर आर माधवन और विजय सेथुपथी हैं। फिल्म की कहानी गुंडों और पुलिस पर आधारित है। फिल्म को बहुत सराहा गया था। आर माधवन ने फिल्म ब्रीथ के ट्रेलर लॉन्चिंग पर इस बात का खुलासा किया था। उनकी ये फिल्म बॉलीवुड में जल्द देखने को मिलेगी।
तीसरी फिल्म जो बॉलीवुड में रीमेक बनने जा रही है वह है क्रिक पार्टी। ये एक कन्नड़ फिल्म है जो कि 2016 की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म में रक्षित शेट्टी, रश्मिका मंदन्ना मुख्य किरदार में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। बता दें कि फिल्म सिनेमाघरों में 150 दिनों से ऊपर चली थी। इस बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म के रीमेक में लीड रोल करते नजर आएंगे।
वहीं, साउथ की फिल्म टेंपर का रीमेक बन ही रहा है कि जिसमें 'खिलजी' रणवीर सिंह एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार अदा कर रहे हैं। फिल्म का नाम सिम्बा है जिसे एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। रणवीर की इस फिल्म का पोस्टर भी कई दिनों से वायरल हो रहा है। बता दें कि फिल्म टेंपर में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में थें।