सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। एक ओर उनकी पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। वहीं, उनकी फिल्म 'योद्धा' भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Tiger 3: भारत-पाकिस्तान मैच में गूंजेगी टाइगर 3 की 'दहाड़', भाईजान ने भेजा अपना एक नया पैगाम
2 of 5
योद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अभिनेता के दोनों प्रोजेक्ट एक ही दिन रिलीज हो सकते हैं। अब इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। ताजा अपडेट के अनुसार यह दोनों एक साथ रिलीज नहीं हो रहे हैं। इंडिया टुडे पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
3 of 5
'इंडियन पुलिस फोर्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 2023 की दूसरी छमाही पूरी तरह से बुक है। शाहरुख खान की 'डंकी' से लेकर प्रभास की 'सलार' तक इस साल कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होनी बाकी हैं, लेकिन सिद्धार्थ की वेब सीरीज और फिल्म एक ही दिन रिलीज होने में कोई सच्चाई नहीं है।
4 of 5
मिशन मजनू
- फोटो : social media
धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित योद्धा में सिद्धार्थ के साथ दिशा पटानी और राशि खन्ना हैं। यह फिल्म पहले 15 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, बाद में फिल्म की इसकी तारीख बदलकर आठ दिसंबर कर दी गई। वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार मिशन मजनू में देखा गया था।
5 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू
- फोटो : social media
यह फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी थीं। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो योद्धा में वह एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अपनी पहली वेब सीरीज में वह पुलिस अफसर बने दिखने वाले हैं। फैंस को इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार है।
Dhak Dhak: फिल्म की रिलीज से पहले दीया ने साझा कीं शूटिंग से जुड़ी यादें, सह-कलाकारों के लिए लिखा भावुक नोट