फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dia Mirza dropped a sweet message for Dhak Dhak co stars Fatima Sana Shaikh Ratna Pathak Sanjana Sanghi

Dhak Dhak: फिल्म की रिलीज से पहले दीया ने साझा कीं शूटिंग से जुड़ी यादें, सह-कलाकारों के लिए लिखा भावुक नोट

Thu, 12 Oct 2023 02:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 12 Oct 2023 02:15 PM IST
सार

अब फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री ने अपनी को-स्टार रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख, संजना के लिए लिखा प्यारा नोट साझा किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Dia Mirza dropped a sweet message for Dhak Dhak co stars Fatima Sana Shaikh Ratna Pathak  Sanjana Sanghi
फिल्म धक-धक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीया मिर्जा पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'धक धक' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी जैसी अभिनेत्रियां भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म बाइकर लड़कियों पर आधारित हैं, जो बाइक से लेह लद्दाख जाने का सपना देखती हैं। अब फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री ने अपनी को-स्टार रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख, संजना के लिए लिखा प्यारा नोट साझा किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन


दीया मिर्जा ने फिल्म के सह-कलाकारों के लिए लिखा भावुक नोट
फिल्म 'धक-धक' कल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख, संजना सांघी और रत्ना पाठक शाह अभिनीत यह फिल्म काफी चर्चा में है। स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को बॉलीवुड सेलेब्स से भी काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। एक तरफ, जहां टीम बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रही है, वहीं दीया मिर्जा ने 'धक धक' में अपने सह-कलाकारों के लिए बेहद प्यारा नोट लिखा है।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटिंग सेट से साझा की तस्वीरें
दीया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शूटिंग सेट से जुड़ी कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'अगर ये अद्भुत महिलाएं नहीं होती तो धक-धक की जर्नी कभी भी वैसी नहीं होती जैसी थी। ये ईमानदारी, मेहनती और मजेदार बातों का मिक्सचर हैं। जब भी मुझे आप सभी के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिलता है तो मेरा दिल खुशी से धड़कता है और अगर आप नहीं होते तो यह जर्नी कभी भी वैसी नहीं होती जैसी यह है।'

Chandu Champion: चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक ने शूट किया 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस, बोले- यादगार रहेगा

इस दिन रिलीज होगी फिल्मतरुण डुडेजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'धक-धक' चार महिलाओं की कहानी है, जो दुनिया की सबसे ऊंची मोटर सड़क की यात्रा पर बाइक निकलती हैं। यह फिल्म लड़कियों के साहस के बारे में एक कहानी की झलक देता है। साथ ही यह भी बताता है कि विभिन्न धर्मों से संबंधित होने के बावजूद लोग एक साथ कैसे रहते हैं। फिल्म13 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed