फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: 'कश्मीर फाइल्स' को विकिपीडिया ने बताया काल्पनिक और अभिनेता खेसारी की पत्नी-बेटी को मिली रेप की धमकी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Mon, 02 May 2022 08:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 02 May 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
Wikipedia Told The Kashmir Files Film Inaccurate And Bhojpuri Actor Pawan Kumar Fan Threatened To Khesari Lal His Wife And Daughter 10 big news from Entertainment world
मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें - फोटो : social media

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में 1990 के दौरान हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी को काफी बारीकी से दिखाया गया था, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। हालांकि, फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ। कई लोगों ने इस फिल्म को मुस्लिम विरोधी कहा। तो कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इतने समय बाद इस मुद्दे को क्यों उठाया जा रहा है। इन सबके बीच अब विकिपीडिया पर भी फिल्म को लेकर लिखा गया है, जिसे देखकर विवेक अग्निहोत्री भड़क गए हैं और उन्होंने इस पर सख्त जवाब दिया है।


यहां पढे़ं पूरी खबर
The Kashmir Files: विकिपीडिया ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को बताया काल्पनिक, नाराज निर्देशक ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Wikipedia Told The Kashmir Files Film Inaccurate And Bhojpuri Actor Pawan Kumar Fan Threatened To Khesari Lal His Wife And Daughter 10 big news from Entertainment world
खेसारी लाल, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच 36 का आंकड़ा देखने को मिलता है। दोनों अभिनेता के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है और ये तनाव विवाद का रूप भी कई बार ले चुका है। लेकिन अब खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की लड़ाई में दोनों के फैंस भी कूद गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स खुद को पवन सिंह का फैन बता रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह का फैन खेसारी लाल यादव के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटी को भी धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है।
यहां पढे़ं पूरी खबर
Khesari Lal: पवन सिंह के फैन ने खेसारी लाल की बेटी-पत्नी को दी रेप की धमकी, अभिनेता ने सीएम नीतीश कुमार से लगाई गुहार

 

Wikipedia Told The Kashmir Files Film Inaccurate And Bhojpuri Actor Pawan Kumar Fan Threatened To Khesari Lal His Wife And Daughter 10 big news from Entertainment world
किली पॉल - फोटो : social media

सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर जानलेवा हमला
सोशल मीडिया पर मशहूर किली पॉल अक्सर अपनी वीडियोज को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक बार उनका जिक्र किया था। बॉलीवुड गानों और मशहूर भारतीय फिल्मों के डायलॉग पर बनाए अपने वीडियो में सुर्खियां बटोरने के वाले किली पॉल एक फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा का विषय उनका कोई वीडियो नहीं बल्कि उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी है। दरअसल,किली ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि कुछ दिनों पहले उन पर जानलेवा हमला हुआ था।
यहां पढे़ं पूरी खबर
सोशल मीडिया: इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल पर पांच लोगों ने चाकू से किया हमला, लाठी से भी पीटा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wikipedia Told The Kashmir Files Film Inaccurate And Bhojpuri Actor Pawan Kumar Fan Threatened To Khesari Lal His Wife And Daughter 10 big news from Entertainment world
मेट गाला - फोटो : social media

 इस दिन आयोजित होगा मेट गाला
आज फैशन की सबसे बड़ी रात मानी जाने वाली 'मेट गाला नाइट' का आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि कोविड-19 की वजह साल 2020 में इसका आयोजन नहीं किया गया था। हालांकि 2021 में इस कार्यक्रम को एक बार पोस्टपोन करने के बाद, सितंबर में छोटा-सा आयोजन किया गया था। यानी 2022 में दो साल बाद 'मेट गाला' का कार्यक्रम परंपरागत तरीके से होने जा रहा है। दो साल बाद होने वाले इस इवेंट में हर चीज खास होने वाली है।
यहां पढे़ं पूरी खबर
Met Gala 2022: दो साल बाद होने जा रहा है 'मेट गाला 2022', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फैशन का सबसे बड़ा इवेंट

 

विज्ञापन
Wikipedia Told The Kashmir Files Film Inaccurate And Bhojpuri Actor Pawan Kumar Fan Threatened To Khesari Lal His Wife And Daughter 10 big news from Entertainment world
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल में दिखे मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता को हाल ही में बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आते ही मिथुन के प्रशंसक परेशान हो गए हैं। हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए अभिनेता की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर को देख अभिनेता के हेल्थ को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़नी शुरू हो गई हैं। 
यहां पढे़ं पूरी खबर
Mithun Chakraborty: अस्पताल के बेड पर बेहोशी की हालत में दिखे अभिनेता, बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed