फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mithun Chakraborty Hospitalized Due To Kidney Stone Latest Update News in Hindi

Mithun Chakraborty: अस्पताल के बेड पर बेहोशी की हालत में दिखे अभिनेता, बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट

Mon, 02 May 2022 01:56 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 02 May 2022 01:56 PM IST
सार

अस्पताल से मिथुन चक्रवर्ती के एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने उनके प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty Hospitalized Due To Kidney Stone Latest Update News in Hindi
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता को हाल ही में बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आते ही मिथुन के प्रशंसक परेशान हो गए हैं। हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए अभिनेता की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर को देख अभिनेता के हेल्थ को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़नी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

सामने आया मिथुन के बेटे का बयान
मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने वायरल हो रही तस्वीर का सच बताया है। मिमोह ने बताया कि मिथुन, किडनी में स्टोन से पीड़ित थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह वायरल तस्वीर अस्पताल की ही है, जिसमें वह बेहोशी की हालत में बेड पर लेटे हुए हैं। हालांकि अब उनकी सेहत ठीक है और वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर आराम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव ने की अभिनेता की जल्द ठीक होने की दुआ
मिथुन चक्रवर्ती का हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद अब उनके लाखों प्रशंसक ने राहत की सांस ली है। सभी अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनुपम हजरा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड के डिस्को डांसर की तस्वीरें साझा कर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की है।

विज्ञापन

वर्कफ्रंट
मिथुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' में देखा गया था। विवेक अग्निहोत्री निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता के अलावा अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर भी मुख्य भूमिकाओं में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed