फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vivek oberoi daughter Sehra Defeat Cancer Ready to debut in Nepali films

विवेक ओबेरॉय: कौन हैं सहारा शाह? कैंसर से पूरी तरह ठीक हुईं, अब एक्टिंग डेब्यू करने को तैयार

Wed, 23 Sep 2026 07:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 23 Sep 2026 07:14 PM IST
सार

Vivek Oberoi: अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कई वर्षों पहले एक कैंसर पीड़ित बच्ची को गोद लिया था। अब यह बच्ची ठीक हो गई है और फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार है। इस मौके पर अभिनेता भावुक हो गए हैं।
 

विज्ञापन
vivek oberoi daughter Sehra Defeat Cancer Ready to debut in Nepali films
विवेक ओबेरॉय की बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय के लिए यह खुशी का पल है। उनकी गोद ली हुई एक बच्ची कैंसर से पूरी तरह से ठीक हो गई है। बच्ची का नाम सहारा शाह है। वह फिल्मों में कदम रखने जा रही है। बताया जाता है कि विवेक ओबेरॉय ने जब इस बच्ची को गोद लिया था, तब वह सिर्फ ढाई साल की थी। वह इस बच्ची को कैंसर मरीजों का इलाज कराने वाले एनजीओ में लेकर आए थे। कई वर्षों तक बच्ची के कैंसर का इलाज चला। अब वह 22 साल की हैं और कैंसर से पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं सहारा शाह
सहारा शाह जल्द ही एक पायलट बन जाएंगी। सहारा शाह के मुताबिक वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं। सहारा शाह के मुताबिक वह एक नेपाली फिल्म में लीड रोल निभाने वाली हैं। यह अगले साल रिलीज होने वाली है। सेहरा ने एक इवेंट में कहा 'मैंने अपनी एविएशन ट्रेनिंग पूरी कर ली है। मैं जल्द ही आपसे दुबई में मिलूंगी। मुझे नहीं लगता है कि हमारे बीच किसी तरह की दूरियां आएंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

vivek oberoi daughter Sehra Defeat Cancer Ready to debut in Nepali films
बेटी के साथ विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बेटी ने दिया पिता को तोहफा
सहारा शाह ने अपने पिता विवेक ओबेरॉय को उनके 50वें जन्मदिन पर एक तोहफा दिया। सहारा शाह ने कहा 'मैं एक फिल्म में लीड रोल प्ले करने जा रही हूं। यह एक नेपाली फिल्म है। मैंने अभी तक इसे साइन नहीं किया है। मैं आपका आशीर्वाद लेना चाहती थी। आप मेरी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा रहे हैं।' यह बात सुनकर अभिनेता भावुक हो गए और सहारा शाह को गले लगा लिया।

रकुल प्रीत सिंह: ग्रीस की सैर पर निकलीं अभिनेत्री, समुद्र किनारे दिए हॉट पोज; पति संग शेयर की तस्वीरें

विज्ञापन

पिता को लेकर क्या बोलीं सहारा शाह?
सहारा शाह ने बाचतीच में कहा 'जब मैं छोटी बच्ची थी, तब से मैंने आपको देखा है और मैं हमेशा से आपके कदमों पर आगे बढ़ना चाहती थी। मैंने अभी आधी जिंदगी भी नहीं जी है। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी आधा भी वैसा बन पाऊंगी, जैसे आप हैं।'

सहारा शाह की बातों पर विवेक ओबेरॉय ने कहा 'यह मेरे लिए बहुत गर्व का दिन है। मैं चाहता हूं कि तुम अपने करियर में खूब तरक्की करो और फिल्मों में भी बहुत अच्छा करो। मैं बहुत खुश हूं। गॉड ब्लेस यू बेटा। कभी मत भूलना कि तुम एक विनर हो। तुम कैंसर के खिलाफ लड़ी हो और आज जिंदगी में एक खुशहाल अचीवर हो।'

vivek oberoi daughter Sehra Defeat Cancer Ready to debut in Nepali films
बेटी के साथ विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बेटी की बात सुनकर भावुक हुए अभिनेता
विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं। मैं इतना गौरवान्वित हूं कि मेरी आंखें भर आई हैं। मैंने इस बच्ची को ढाई साल की उम्र में लाल आंखों और पीले पड़ चुके चेहरे के साथ कीमोथेरेपी करवाते और कैंसर से लड़ते देखा है। मैंने इसकी कैंसर से वो लड़ाई देखी है। जिस तरह उसने मेरी उंगली पकड़ी थी, मैं जानता था कि वो जीतेगी। मैं हर रोज उसके लिए दुआ करता था। आज वह कैंसर से जीत चुकी है।'

50 बच्चियों को लिया गोद
आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय के उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा से 2 बायोलॉजिकल बच्चे हैं। अभिनेता ने अपने 50वें जन्मदिन पर 50 और कैंसर पीड़ित बच्चों को गोद लिया है।

विवेक ओबेरॉय का वर्कफ्रंट
  • विवेक ओबेरॉय हाल ही में फिल्म 'मस्ती 4' में नजर आए थे।
  • इसमें उनके साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, तुषार कपूर और आफताब थे।
  • जल्द ही वह फिल्म 'रामायण' का हिस्सा होंगे।
  • यह फिल्म बड़े पैमाने पर इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed