फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Internet sensation Kylie Paul was attacked with a knife got 5 stitches in right hand thumb

सोशल मीडिया: इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल पर पांच लोगों ने चाकू से किया हमला, लाठी से भी पीटा

Mon, 02 May 2022 09:42 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 02 May 2022 09:42 AM IST
सार

बॉलीवुड गानों और मशहूर भारतीय फिल्मों के डायलॉग पर बनाए अपने वीडियो में सुर्खियां बटोरने के वाले किली पॉल एक फिर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Internet sensation Kylie Paul was attacked with a knife got 5 stitches in right hand thumb
किली पॉल - फोटो : Social media

विस्तार

सोशल मीडिया पर मशहूर किली पॉल अक्सर अपनी वीडियोज को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। बॉलीवुड गानों और मशहूर भारतीय फिल्मों के डायलॉग पर बनाए अपने वीडियो में सुर्खियां बटोरने के वाले किली पॉल एक फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा का विषय उनका कोई वीडियो नहीं बल्कि उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी है। दरअसल,किली ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि कुछ दिनों पहले उन पर जानलेवा हमला हुआ था।

विज्ञापन

इस बारे में जानकारी देते हुए किली पॉल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, मुझ पर 5 लोगों ने हमला किया। इस दौरान अपना बचाव करते हुए मुझे हाथ के अंगूठे में चाकू से चोट लग गई है। चोट की वजह से मुझे 5 टांके भी आए हैं। उन लोगों ने मुझे लाठी से भी पीटा। बाद में मैंने उनमें से दो लोगों पर हमला किया तो वे सब भाग गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, इस दौरान मैं घायल हो गया हूं, मेरे लिए प्रार्थना करें। यह बहुत भी भयावह था। किली आगे लिखते हैं कि लोग मुझे नीचे गिराना की कोशिश करते हैं। लेकिन भगवान मुझे हमेशा ऊपर उठाता है। मेरे लिए प्रार्थना करें। बहरहाल किली पॉल की सेहत में सुधार है। उन्हें हल्की- फुल्की चोट आई हैं। हालांकि, उन्होंने हाल ही में अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह पहले की तरह ठीक नजर आ रहे हैं।


किली पॉल इंस्टाग्राम स्टोरी

अपने डांसिंग वीडियोज से दुनियाभर में पहचान बना चुके किली पॉल तंजानिया के रहने वाले हैं। उन्होंने काफी समय पहले इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड गानों और भारतीय फिल्मों के डायलॉग पर अपनी बहन के साथ रील्स बनानी शुरू की। देखते ही देखते उनकी यह रील्स वायरल हो गई और वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए। उनके डांसिंग वीडियो देख खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed