विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में 1990 के दौरान हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी को काफी बारीकी से दिखाया गया था, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। हालांकि, फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ। कई लोगों ने इस फिल्म को मुस्लिम विरोधी कहा। तो कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इतने समय बाद इस मुद्दे को क्यों उठाया जा रहा है। इन सबके बीच अब विकिपीडिया पर भी फिल्म को लेकर लिखा गया है, जिसे देखकर विवेक अग्निहोत्री भड़क गए हैं और उन्होंने इस पर सख्त जवाब दिया है।
Filmy Wrap: 'कश्मीर फाइल्स' को विकिपीडिया ने बताया काल्पनिक और अभिनेता खेसारी की पत्नी-बेटी को मिली रेप की धमकी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच 36 का आंकड़ा देखने को मिलता है। दोनों अभिनेता के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है और ये तनाव विवाद का रूप भी कई बार ले चुका है। लेकिन अब खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की लड़ाई में दोनों के फैंस भी कूद गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स खुद को पवन सिंह का फैन बता रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह का फैन खेसारी लाल यादव के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटी को भी धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है।
यहां पढे़ं पूरी खबर
Khesari Lal: पवन सिंह के फैन ने खेसारी लाल की बेटी-पत्नी को दी रेप की धमकी, अभिनेता ने सीएम नीतीश कुमार से लगाई गुहार
सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर जानलेवा हमला
सोशल मीडिया पर मशहूर किली पॉल अक्सर अपनी वीडियोज को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक बार उनका जिक्र किया था। बॉलीवुड गानों और मशहूर भारतीय फिल्मों के डायलॉग पर बनाए अपने वीडियो में सुर्खियां बटोरने के वाले किली पॉल एक फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा का विषय उनका कोई वीडियो नहीं बल्कि उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी है। दरअसल,किली ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि कुछ दिनों पहले उन पर जानलेवा हमला हुआ था।
यहां पढे़ं पूरी खबर
सोशल मीडिया: इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल पर पांच लोगों ने चाकू से किया हमला, लाठी से भी पीटा
इस दिन आयोजित होगा मेट गाला
आज फैशन की सबसे बड़ी रात मानी जाने वाली 'मेट गाला नाइट' का आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि कोविड-19 की वजह साल 2020 में इसका आयोजन नहीं किया गया था। हालांकि 2021 में इस कार्यक्रम को एक बार पोस्टपोन करने के बाद, सितंबर में छोटा-सा आयोजन किया गया था। यानी 2022 में दो साल बाद 'मेट गाला' का कार्यक्रम परंपरागत तरीके से होने जा रहा है। दो साल बाद होने वाले इस इवेंट में हर चीज खास होने वाली है।
यहां पढे़ं पूरी खबर
Met Gala 2022: दो साल बाद होने जा रहा है 'मेट गाला 2022', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फैशन का सबसे बड़ा इवेंट
अस्पताल में दिखे मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता को हाल ही में बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आते ही मिथुन के प्रशंसक परेशान हो गए हैं। हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए अभिनेता की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर को देख अभिनेता के हेल्थ को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़नी शुरू हो गई हैं।
यहां पढे़ं पूरी खबर
Mithun Chakraborty: अस्पताल के बेड पर बेहोशी की हालत में दिखे अभिनेता, बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट