सितारे खुद की सुरक्षा को लेकर बहुत ही सतर्क रहते हैं। खुद को सुरक्षित रखने के लिए वे हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन इसके बावजूद कई बार वे बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं। कुछ साल पहले शबाना आजमी गंभीर हादसे का शिकार हो गईं थीं और बाल-बाल उनकी जान बची थी। हालांकि कई सितारे ऐसे भी हैं जिनकी सड़क हादसे में जान चली गई। वहीं कुछ सितारों की जान किस्मत से बच पाई।
समझदारी के साथ इस अभिनेता ने बचाई थी अपनी जान
आप ये मत सोचिएगा कि हम फिल्म 'तिंरगा' के उस सीन की बात कर रहे हैं, जहां ब्रिगेडियर सूर्य देव सिंह अपनी कार में लगे बॉम्ब के बारे में जान लेते हैं और गाड़ी से कूद जाते हैं। हम असल में एक ऐसे हीरो की बात कर रहे हैं, जो अपनी जान बचाने के लिए कार से कूद गए थे। असल में ऐसे ही एक अभिनेता है जिन्होंने दुर्घटना से ठीक पहले अपनी समझदारी और सूझ बूझ के साथ अपनी जान बचाई थी। इस हीरो के नाम से आप अच्छी तरह से परिचित है।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
ये अभिनेता और नहीं बल्कि सोनू सूद थे। साल 2014 में सोनू सूद की ऑडी कार हादसे का शिकार हो गई थी। जब वह वेस्टर्न एक्सप्रेस से गुजर रहे थे तभी उनकी कार में आग लग गई। वो सफेद रंग की ऑडी क्यू 5 कार थी। सोनू कार में बैठकर किसी काम से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ था।
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Insatagram- @sonu_sood
जब कार में आग लगी तो सोनू घबरा गए। उन्होंने कार का दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन लॉक खुल ही नहीं पाया। ऐसे में सोनू ने तेजी दिखाई और वह कार से कूद गए। उस वक्त सोनू ही गाड़ी चला रहे थे।
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Insatagram- @sonu_sood
बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण गाड़ी में आग लगी थी। गाड़ी से बाहर निकलने के बाद सोनू सूद ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया। फायर ब्रिगेड 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक उनकी कार जल चुकी थी।
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Insatagram- @sonu_sood
आपको बता दें कोरोना महामारी में सोनू गरीबों के मसीहा बने हुए हैं। वह लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। कोरोना वायरस की महामारी में उन्होंने हजारों लोगों की परेशानियों को सुना और उसे दूर करने की भी कोशिश की। रील से रियल लाइफ हीरो बन चुके सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर फनी वीडियो भी शेयर करते हैं। और अपने फैंस से बातचीत करते हैं।