हिंदी फिल्म जगत के वो अभिनेता जिनके लिए लड़कियां खून से खत लिखा करती थीं, उस अभिनेता के प्रति दीवानगी ऐसी थी कि उनका कमरा चाहने वालों के भेजे हुए गुलदस्तों से भर जाया करता था। और गुलों की खुश्बू किसी और के लिए नहीं बल्कि मोस्ट हैंडसम और चार्मिंग राजेश खन्ना के लिए थी। नाम, पैसा और अपार शोहरत कमाने वाले गुजरे जमाने के अभिनेता राजेश खन्ना की सफलताओं से भला कौन वाकिफ नहीं है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और राजनीति में भी हाथ आजमाया। राजीव गांधी के समय में वे कांग्रेस से लोकसभा सांसद रहे। लेकिन इतनी कामयाबी के बाद भी एक ऐसा समय आया था, जिसने राजेश खन्ना की ख्याति की नैय्या डुबो दी थी। आज हम बकौल शर्मिला टैगोर जानेंगे कि दरअसल उनकी जिंदगी में क्या हुआ था।
राजेश खन्ना के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं शर्मिला टैगोर ने अपनी एक किताब में अभिनेता के बारे में कई खुलासे किए थे। उन्होंने राजेश के साथ सुपरहिट फिल्म ‘अराधना’ भी की थी। शर्मिला ने बताया था कि राजेश खन्ना काफी जिंदादिल शख्सियत थे। वे उन दिनों शूटिंग के दौरान सभी का दिल लगाए रखते थे। फिल्म के सेट पर राजेश की वजह से माहौल हमेशा खुशगवार बना रहता था।
3 of 6
Rajesh Khanna
- फोटो : social media
वे जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार बनकर भी सामने आते थे। न जाने उन्होंने कितने ही लोगों की बुरे वक्त पर मदद की। इतना ही नहीं कइयों को तो घर तक दिला दिए थे। लेकिन ये सब तभी तक रहा जब तक उनके पास शोहरत थी। तब ये लोग उनके आगे-पीछे घूमा करते थे। राजेश एक लग्जरी लाइफ जिया करते थे। नौकर-चाकर, बड़ी गाड़ियां और अलग अंदाज देख सभी आकर्षित होते थे। लेकिन कुछ चापलूस और चतुर लोगों ने उन्हें घेर लिया था।
4 of 6
अराधना
- फोटो : Social media
राजेश खन्ना के जीवन में सबकुछ अच्छा चल रहा था। उनकी फिल्म ‘आराधना’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसी के बाद से उनके मिजाज में बदलाव भी आने लगा था। अपार सफलता की चकाचौंध ने राजेश खन्ना को भविष्य की सही पटरियों से उतार दिया। कहते हैं उनमें एक अहम सा आ गया था।
इसके बाद राजेश खन्ना फिल्म के सेट पर लेटलतीफी करने लगे। ऐसा कम ही होता था कि वह समय पर कभी सीन शूट करने पहुंच गए हों। इस स्थिति में साथी कलाकार को काफी तकलीफ उठानी पड़ती थी। खुद शर्मिला टैगोर भी बताती हैं कि वो उनकी इस आदत से आजिज आ गई थीं। परेशान होकर अभिनेत्री वो फिल्म नहीं करना चाहती थीं। क्योंकि उन्हें समय पर घर जाना होता था और राजेश खन्ना के गैरजिम्मेदाराना रवैये से उन्हें देर हो जाती थी। ऐसे हालात में राजेश खन्ना के साथ काम करना उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित कर रहा था।