53 साल के सलमान खान एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। सलमान की खासियत है कि ईद पर उनकी फिल्म का फैंस बेेसब्री से इंतजार करते हैं। 5 जून को फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। फिल्म से जु़ड़ी छोटी से छोटी बात भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
सलमान खान का ऐसा ही किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं जब उनकी वोटर आईडी की फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थी। इस वोटर आईडी में सलमान की फोटो के साथ उनके पिता का नाम लिखा हुआ है। साथ ही उनकी उम्र 64 साल दिखाई गई।
3 of 5
salman khan
- फोटो : social media
ये देख उनके फैंस भी हैरान रह गए लेकिन हम आपको बता दें कि ये वोटर आईडी महज एक गलती है। ये आईडी ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनावों के दौरान 2016 में बनाई गई थी। ऐसे मामले अक्सर खबरों में छाए रहते हैं।
4 of 5
salman khan
- फोटो : social media
सलमान खान को देश का बच्चा-बच्चा जानता है। उनकी वोटर आईडी का ये मामला सामने आना अपने आप में कमाल की बात है। वैसे देश में सलमान खान नाम के और भी कई लोग होंगे लेकिन फोटो भी सलमान की होने की वजह से मामला बढ़ गया।
5 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
भारत की बात करें तो इसका मुकाबला एक तरफ विदेशी फिल्म एक्स मेन डार्क फीनिक्स से होगा, तो दूसरी तरफ वर्ल्ड कप से। पर इन सब के बीच सलमान की इस फिल्म का मुकाबला उनकी अपनी फिल्मों से भी है। फिल्म भारत की जीत तब होगी जब वह दबंग खान की पुरानी फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस को पार करेगी।