अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए बॉलीवुड एक्टरों को क्या क्या नहीं करना पड़ता। कभी फैंस से अपील करनी पड़ती है तो कभी लोगों के बीच जाकर फिल्म को प्रमोट करना पड़ता है। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इसी कड़ी में कई बार एक्टरों को हीरोइन तक बनना पड़ा।
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
गोविंदा ने 1992 में आई अपनी फिल्म 'शोला और शबनम' में लड़की के कपड़े पहने। गोविंदा और उनके दोस्तों की टोली ने दिव्या भारती की टीम के साथ मैच खेलने के लिए लड़कियों के कपड़े और मैदान में उतर गए। गोविंदा भले ही उस अवतार में कुछ खास नहीं लगे लेकिन सफेद स्कर्ट और पीले रंग की टी-शर्ट में उन्होंने खूब धमाल मचाया। इसके बाद आई फिल्म 'आंटी नंबर 1' में भी गोविंदा ने अपना ये हुनर दिखाया और आंटी का चोला पहन सभी को रिझाने की कोशिश की। लेकिन ये फिल्म कामयाब नहीं हुई।
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
'रोमांस का बादशाह' कहे जाने वाले शाहरुख खान भी फिल्मों में लड़की बन अपने को-स्टार को रिझा चुके हैं। ये फिल्में थीं 'डुप्लीकेट' और 'त्रिमूर्ति'। ये वो दौर था जब शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री में आए चंद साल ही हुए थे। बदकिस्मती से दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं।
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
वहीं सलमान खान ने भी एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों में हीरोइन बन अपनी प्रेमिका को पटाने की कोशिश की। पहली फिल्म थी 'हम आपके हैं कौन'। इस फिल्म के गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' में सलमान लड़की की ड्रैस पहनकर माधुरी दीक्षित को रिझाने की कोशिश करते हैं। वहीं फिल्म 'जानेमन' में भी उन्होंने लड़की के कपड़े पहनकर सभी को चौंका दिया। हालांकि उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी।
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
जब सभी एक्टरों में हीरोइन बनने की होड़ मची हो तो फिर भला आमिर खान कैसे पीछे रहते ? उन्होंने फिल्म 'बाजी' में एक कैबरे डांस किया जिसके लिए उन्होंने हीरोइन का चोला पहना। ये गाना था 'डोले डोले दिल डोले' जिसमें ना सिर्फ आमिर के लुक को काफी पसंद किया गया बल्कि जो डांस उन्होंने इस गाने पर किया उससे सभी उनके फैन बन गए। फिल्म के अलावा आमिर ने कई विज्ञापनों में भी महिलाओं और लड़की का चोला पहना।