बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ की एक्शन फिल्मों का बोलबाला चल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक एक्शन थ्रिलर रिलीज हो रही हैं लेकिन हॉरर फिल्मों के मामले में भी साउथ पीछे नहीं है। हालांकि हाल ही में दक्षिण भारत की कोई हॉरर मूवी रिलीज नहीं हुई है लेकिन अगर आप डरावनी फिल्मों के शौकीन हैं तो पहले से ही साउथ की कुछ जबरदस्त हॉरर फिल्में हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं और सबस अच्छी बात है कि ये हिंदी में भी मौजूद हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सी हैं ये फिल्में।
South Horror Movies in Hindi: साउथ की ये हॉरर फिल्में कंपा देंगी रूह, हिंदी में हैं मौजूद
यू-टर्न
पवन कुमार द्वारा लिखित और निर्मित एक कन्नड़ भाषा की फिल्म है, जिसमें सुपर नैचुरल पावर दिखाई गई हैं। फिल्म में श्रद्धा श्रीनाथ ने मुख्य भूमिका अदा की है। यह एक युवा रिपोर्टर की कहानी है, जिसमें यातायात नियम तोड़ने वाले मोटर चालकों की यकायाक मौत होने लगती है।
जैसा कि इस फिल्म का नाम है, वैसी ही इसकी कहानी भी है लेकिन डरावनी। इस फिल्म में पिज्जा डिलीवर करने वाला लड़का अचानक एक दिन खुद को एक घर में फंसा हुआ पाता है और अपने साथ अजीबो-गरीब घटनाएं होती हुई महसूस करता है। वह उस कमरे से निकलने की जद्दोजहद में फंसा हुआ है।
इस फिल्म में एक परिवार अपना पुश्तैनी मकान (जो राजमहल जैसा है) बेचने के लिए होमटाउन वापस लौटता है। इसी घर में उनके साथ अजीबो-गरीब सी घटनाएं घटने लगती हैं। यह फिल्म एक पल हंसाती है तो अगले ही पल बेहद डरावने सीन के साथ चौंका देती है।
अभिनेता राघव लॉरेंस के निर्देशन वाली कंचना एक ऐसे लड़के की कहानी हो जो भूतो से बहुत डरता है लेकिन अचानक एक दिन उसमें बदलाव होने लगते हैं और वो लड़कियों की तरह व्यवहार करने लगता है। इस फिल्म में जबरदस्त हॉरर सीन के साथ कॉमेडी भी है। फिल्म के कई भाग रिलीज हो चुके हैं और सभी को खूब पसंद किया जाता है। हिंदी में इसे यूट्यूब चैनल के साथ ही ओटीटी पर भी देख सकते हैं।