{"_id":"5b4056be4f1c1b0d278b4f6b","slug":"watch-akshay-kumar-dancing-on-table-with-mouni-roy-while-releasing-film-gold-song-naino-ne-baandhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेबल पर चढ़कर अक्षय-मौनी ने जमकर किया डांस, जॉन अब्राहम की फिल्म से टक्कर पर कह दी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टेबल पर चढ़कर अक्षय-मौनी ने जमकर किया डांस, जॉन अब्राहम की फिल्म से टक्कर पर कह दी यह बात
Sat, 07 Jul 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Akshay Kumar
Link Copied
मुंबई में आयोजित फिल्म गोल्ड के स्पेशल इवेंट में फिल्म के गाने 'नैनो ने बांधी' को लॉन्च किया गया। इवेंट के दौरान अक्षय ने जम कर मस्ती की और टेबल पर चढ़कर को-स्टार मौनी के साथ जमकर डांस किया। मौनी रॉय ने इसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है-
फिल्म गोल्ड की कहानी ओलंपिक में भारत के पहले स्वर्ण पदक जीतने की घटना से प्रेरित है। इवेंट के दौरान अक्षय ने कहा कि फिल्म के रिलीज होने के बाद उन्हें उम्मीद है कि हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा मिलेगा। फिल्म गोल्ड तपन दास नाम के एक शख्स की कहानी है जो पेशे से असिस्टेंट मैनेजर है मगर आजाद भारत के लिए हॉकी खेलने का सपना रखता है। इस किरदार को अक्षय कुमार ने निभाया है। वहीं मौनी रॉय तपन दास की पत्नी मोनोबिना दास के रोल में दिखेंगी।
3 of 7
Gold
फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते से होगी। जब अक्षय से पूछा गया कि क्या उन्हें इस से क्लैश से कोई नाराजगी है तो एक्टर ने कहा कि दो फिल्में एक दिन आ सकती है और वे दोनों अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि जॉन और अक्षय फिल्म गरम मसाला में साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Gold
फिल्म गोल्ड से टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ काम करने के अनुभव पर अक्षय कुमार ने कहा फिल्म एक्टर्स से ज्यादा मेहनती टीवी एक्टर्स होते हैं। फिल्म के ट्रेलर और गाने में अक्षय-मौनी की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया है।
विज्ञापन
5 of 7
Kunal Kapoor
गाना लॉन्च करने से पहले अक्षय कुमार ने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट से लोगों को मिलवाया था। फिल्म में कुनाल कपूर ने तपन दास की ड्रीम टीम के कोच सम्राट की भूमिका निभाई है। वहीं टीवी से फिल्मों में पहुंचे अमित साध ने हॉकी खिलाड़ी रघुबीर प्रताप सिंह का रोल किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।