पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सोमवार शाम उन्हें छुट्टी दे दी गई।
2 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : Twitter
नुसरत जहां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कई तरह की खबरें सामने आने लगीं। टीवी9 भारतवर्ष के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि अपोलो अस्पताल ने फूल बागान पुलिस स्टेशन में नुसरत जहां के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई, क्योंकि उन्होंने ढेर सारी नींद की गोलियां ली थीं।
3 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : twitter
वहीं ऐसी भी अफवाह है कि नुसरत ने पति निखिल के जन्मदिन के दौरान नींद की गोलियां खाई थीं। हालांकि इस पूरे मामले पर नुसरत के परिवार और पति निखिल जैन ने पूरी तरह इनकार किया है।
4 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : PTI
तबीयत खराब होने के चलते नुसरत जहां सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाई। अभी दो दिन पहले ही नुसरत की पति के साथ रोमांस करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। मौका था निखिल के जन्मदिन का।
5 of 5
nusrat jahan
- फोटो : social media
इस साल हुए लोकसभा चुनाव में नुसरत ने बसीरहाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। जहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शायंतन घोष को 3,50,369 वोटों से हराया था। चुनाव नतीजों के बाद नुसरत ने निखिल जैन के साथ 19 जून को शादी कर ली थी।
अर्पिता- आयुष की शादी को पूरे हुए पांच साल, देखें सलमान की बहन का वेडिंग एलबम