फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असली किंग: विवेक ओबरॉय ने की 2.5 लाख कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद, कहा- यही है 18 साल की उपलब्धि

Fri, 05 Feb 2021 03:20 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 05 Feb 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
vivek Oberoi Helped More Than 2 Lakh Children Patients With Cancer Disease In 18 Years Says This Is My Achievement
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Insatagram

दुनिया भर में कैंसर के प्रति जारूकता फैलाने के लिए कल यानी 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। कैंसर से जंग कोई आम बात नहीं है। इसलिए विश्व भर में इसके खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं कैंसर उन्मूलन अभियान में बड़े बड़े सेलेब्स भी अपना योगदान दे रहे हैं। बॉलीवुड के विवेक ओबेरॉय भी इसमें शामिल हैं। 18 सालों से वह इस काम में लगे हैं।

vivek Oberoi Helped More Than 2 Lakh Children Patients With Cancer Disease In 18 Years Says This Is My Achievement
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Insatagram

2004 में विवेक आनंद ओबेरॉय ने कैंसर पेशेंट्स एंड एसोसिएशन (CPAA) के साथ जुड़ गए थे। वह सकारात्मक परिवर्तन का विचार लेकर आए और 18 साल पहले अपना जन्मदिन कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ मनाया। उन्हें खुश करने के लिए उन्होंने कैंसर से जंग जीत चुके लोगों को आमंत्रित किया और उन्हें फरिश्ता कहकर बुलाया।

vivek Oberoi Helped More Than 2 Lakh Children Patients With Cancer Disease In 18 Years Says This Is My Achievement
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Insatagram

कैंसर से जीत गए लोगों ने अन्य बच्चों को बीमारी से लड़ने के लिए भावनात्मक रूप से प्रेरित और मजबूत किया। ये सिलसिला अभी तक जारी है। तब से लेकर आज तक विवेक अपना जन्मदिन उन्हीं के साथ मनाते हैं और उन्हें कैंसर से जीतने के प्रोत्साहित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek Oberoi Helped More Than 2 Lakh Children Patients With Cancer Disease In 18 Years Says This Is My Achievement
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Insatagram

पिछले 18 वर्षों में उन्होंने 2.5 लाख से अधिक वंचित बच्चों को कैंसर से लड़ने के लिए भावनात्मक और आर्थिक रूप से मदद की है। CPAA के साथ विवेक ने टाटा मेमोरियल अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर सो रहे परिवारों को बचाया। उन्हें रहने के लिए जगह दी और उनके बच्चों को भयानक बीमारी से लड़ने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने डॉक्टरों के साथ संबंध बनाने, उन्हें धन्यवाद देने और चार्ज न करने के लिए स्वीकार करने, रियायती मूल्यों पर जीवन रक्षक दवाएं प्राप्त करने और दवा कंपनियों से सीपीएए के साथ साझेदारी करने की बात की है।

विज्ञापन
vivek Oberoi Helped More Than 2 Lakh Children Patients With Cancer Disease In 18 Years Says This Is My Achievement
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Insatagram

18 सालो से अभिनेता के लगातार प्रयास कई किसानों और उनके परिवारों के लिए एक आशीर्वाद रहे हैं, जिन्हें ऋण के साथ अपनी भूमि और घरों को गिरवी रखना पड़ा। विवेक कहते हैं कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करने की कोशिश है कि कोई भी बच्चा पीड़ित न हो। क्योंकि उनके माता पिता इस बीमारी के उपचार और खर्च को वहन नहीं कर पाते। उनका कहना है कि अगर इस लड़ाई से जीतने का कोई रास्ता है तो मौका हर बच्चे का अधिकार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed