फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest: सोनू सूद ने कसा बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज! बोले- 'नींद कैसे आएगी?'

Fri, 05 Feb 2021 03:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 05 Feb 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood taunts Bollywood celebs! Said – If you say wrong, how will you sleep?
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करीब दो महीनों से चला आ रहा किसान आंदोलन अब सड़क से सोशल मीडिया पर आ गया है। हॉलीवुड सितारों के इस आंदोलन में दखल देने के बाद से ही सोशल मीडिया पर स्थिति और भी ज्यादा गंभीर होती जा रही है। बॉलीवुड भी किसान आंदोलन पर दो फाड़ नजर आ रहा है। ऐसे में अब एक दूसरे को तंज कसने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हाल ही में अभिनेता सोनू सूद ने भी ऐसा ही कुछ किया है।

Sonu Sood taunts Bollywood celebs! Said – If you say wrong, how will you sleep?
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

कोरोना काल में लोगों के बीच मसीहा के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता सोनू सूद लगातार किसानों का समर्थन कर रहे हैं। सोनू साफतौर पर तो कुछ नहीं कह रहे हैं लेकिन उन्होंने इशारों- इशारों में ही बॉलीवुड के उन तमाम सेलिब्रिटीज पर तंज कस दिया है जिन्होंने सरकार के पक्ष में ट्वीट किया है।

Sonu Sood taunts Bollywood celebs! Said – If you say wrong, how will you sleep?
सोनू सूद - फोटो : Social Media

अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में सोनू हर मामले पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहते हैं। हाल ही में सोनू सूद ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'गलत को सही कहोगे तो नींद कैसे आएगी?' अब सोनू सूद के इस ट्वीट को अपने बॉलीवुड साथियों के लिए तंज कहा जा रहा है। जिस पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood taunts Bollywood celebs! Said – If you say wrong, how will you sleep?
सोनू सूद - फोटो : Social Media

सोनू सूद के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई खुलकर बोला करो, आपको डर कैसा?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खुल के बोलो सर... डुअल टोन आपके मुंह से अच्छी नहीं लगती... क्योंकि सही तो सही है और गलत तो गलत है, आपने हमेशा यही बात कही है।'
 


 
 

विज्ञापन
Sonu Sood taunts Bollywood celebs! Said – If you say wrong, how will you sleep?
बॉलीवुड में रिहाना के ट्वीट को लेकर मतभेद - फोटो : फाइल

बता दें कि किसान आंदोलन पर हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना, मिया खलीफा सहित कई हॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट किया था। जिसके बाद अक्षय कुमार, लता मंगेशकर, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, कंगना रणौत सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने देश की एकता को बनाए रखने और भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वालों से बचकर रहने की अपील फैंस से की थी।

पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘थलापति’ विजय का करिश्मा जारी, तमिलनाडु में टूट गया ‘बाहुबली’ का तिलिस्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed