विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर चर्चा में हैं । अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर को लेकर भी बड़ा बयान दिया था । जब विवेक का ऐश्वर्या राय के साथ ब्रेकअप हुआ था तब खबर आई थी कि सलमान खान ने विवेक के करियर को आगे नहीं बढ़ने दिया । हालांकि सलमान ने कभी खुद इस बात को नहीं कबूला ।
2 of 10
Vivek Oberoi
- फोटो : ani
खबरों की मानें तो सलमान और विवेक के बीच विवाद होने के बाद कई डायरेक्टर्स ने उनसे अपनी फिल्म ले ली थी । साल 2004 से विवेक अपने करियर में कुछ खास फिल्में नहीं कर पाए । हाल ही में विवेक ने टीओआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं एक ऐसा इंसान हूं जिसके करियर में साल 2004 से कई रुकावटें आईं । लेकिन सच ये है कि आज भी मैं यही हूं और कभी टूटा नहीं । मैंने अपने करियर में 6 भाषाओं में काम किया है ।'
'मुझे करीब 20 अवॉर्ड मिले हैं । मैं आज भी बहुत अच्छे से काम कर रहा हूं । मैं चूहों की दौड़ में भागने वाला इंसान नहीं हूं । मैं अपने बच्चों को बड़ा होते हुए देख रहा हूं । मैं उनके साथ समय बिताता हूं । एक्टिंग करने में मुझे मजा आता है ।' जानते हैं विवेक और सलमान के बीच ऐसा क्या हुआ था जिसका असर उनके करियर पर पड़ा था...
खबरों की मानें तो विवेक ओबेरॉय ने एक वक्त पर सच बोलने की हिम्मत दिखाई थी, लेकिन ये हिम्मत उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई और उनके करियर को ले डूबी। ये गलती थी ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते और लड़ाई को सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर करना। सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में काफी वक्त से दरार चल रही थी।
सलमान को इस बात का अहसास था कि ऐश के साथ उनका रिश्ता खत्म हो चुका है, लेकिन फिर भी वो उस रिश्ते को वक्त दे रहे थे। इसी बीच विवेक ओबरॉय बीच में आ गए । ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और फिर विवेक ऐश का सहारा बने। लेकिन ऐश को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर ही बर्बाद कर दिया।