शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफल ना साबित हुई हो। बावजूद इसके 'किंग खान' की डिमांड अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में बरकरार है। खबर है कि शाहरुख खान की 22 फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स की डील करोड़ों रुपये में हुई है। इससे साबित होता है कि 'बादशाह' का स्टारडम अभी भी खतरे से बाहर है।
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक, एक चैनल ने शाहरुख खान के स्टारडम को देखते हुए उनकी 22 फिल्मों के सैटेलाइट रिकॉर्ड्स खरीद लिए हैं। फिल्मों की बात करे तो इसमें स्वेदश, ओम शांति ओम, दिलवाले, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर और डियर जिंदगी भी शामिल है।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : instagram
लेकिन इधर यह खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर कितने रुपये में यह डील तय हुई है। इसके अलावा शाहरुख की कई फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स की भी खरीदारी हुई है। इनमें पहेली, बिल्लू, चमत्कार, अंजाम, राम जाने जैसी फिल्में शामिल बताई जा रही हैं। अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों इंडियन टी 20 लीग में बिजी हैं। बीते वर्ष उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। ऐसे में शाहरुख खान ने अभी किसी नई फिल्म में हाथ नहीं डाला है। बल्कि फिल्म सारे जहां से अच्छा से भी उन्होंने पैर पीछे खींच लिए हैं। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर आधारित होगी।
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : instagram
इसके अलावा शाहरुख का नाम डॉन 3 को लेकर भी सामने आ रहा है। फिल्म को फरहान अख्तर देखने वाले हैं। मगर इस फिल्म पर भी संदेह बरकरार है। देखा जाए तो शाहरुख के गिरते करियर ग्राफ के चलते वह एक्सपेरिमेंट फिल्मों से दूरी बना रहे हैं।