शादी के बाद अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म 'परी' होली के दिन रिलीज हो रही है जिसमें महज एक दिन बाकी है। इस फिल्म को लेकर जहां फैंस काफी उत्साहित हैं तो वहीं अनुष्का के पति और फेमस क्रिकेटर विराट कोहली भी पीछे नहीं है। खबरों की मानें तो विराट अनुष्का की फिल्म 'परी' की स्क्रीनिंग की तैयारियों में जुटे हैं।
दरअसल, इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग 28 फरवरी को होने वाली थी लेकिन श्रीदेवी के निधन की वजह से इसे कैंसिल कर दिया गया। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई है जिसकी तैयारी विराट कोहली ने की है।
जानकारी के मुताबिक विराट ने इस खास स्क्रीनिंग के लिए अपने कुछ करीबी दोस्तों को बुलाया है। इस फिल्म के ट्रेलर और टीजर को लोगों ने खूब पसंद किया। ऐसे में अनुष्का का यह भूतनी अवतार लोगों के दिलों में कितनी जगह बना पाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
4 of 4
virat kohli, anushka sharma
यह अनुष्का की पहली हॉरर फिल्म होगी। फिलहाल अनुष्का 'सुई धागा' की शूटिंग में बिजी है। आपको बता दें, अनुष्का इस फिल्म में रुकसाना नाम की भूतनी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को अनुष्का के पति विराट कोहली ने भी काफी पसंद किया था।