कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की पहली पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं। फिल्म की रिलीज के पहले इसको लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा था। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार से ही 'विक्रांत रोणा' का कारोबार दिन-ब-दिन कम हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
2 of 4
विक्रांत रोणा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनूप भंडारी के निर्देशन में बनी 'विक्रांत रोणा' में पहली बार किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी देखने को मिली है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो रहस्यमयी घटनाओं का जिक्र करती है। इस फिल्म के प्रमोशन में किच्चा सुदीप और जैकलीन का साथ देने के लिए सलमान खान भी आए थे, लेकिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सभी नाकाम हो रहे हैं।
3 of 4
'विक्रांत रोणा'
- फोटो : सोशल मीडिया
'विक्रांत रोणा' के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के बाद फिल्म ने बढ़िया प्रदर्शन किया था। लेकिन वीकएंड के बाद से ही इसके कलेक्शन में कम होता चला गया। हालांकि यह अपने साथ रिलीज हुई बाकी फिल्मों से बेहतर कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 26.64 करोड़, दूसरे दिन 11.71 करोड़, तीसरे दिन 10.80 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद पांचवे दिन चार करोड़ का कलेक्शन जो छठे दिन 3.5 करोड़ हो गया। वहीं, सातवें दिन फिल्म मात्र तीन करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है।
4 of 4
विक्रांत रोणा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'विक्रांत रोणा' से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब फिल्म का कारोबार दिन-ब-दिन घट रहा है। ऐसे में यह देखना कि फिल्म 70 करोड़ का कलेक्शन कब तक कर पाती है। 95 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म अभी तक 64.34 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बता दें कि इस फिल्म को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।