फिल्म गली बॉय के मोईन इन दिनों शोहरत के नए आसमान नाप रहे हैं। मॉनसून शूटआउट में के पुलिसकर्मी से लेकर पिंक के विलेन और गली बॉय के मोइन तक उन्होंने लाखों दिल जीते है। विजय वर्मा को सबसे पहले शूजीत सरकार की पिंक में ही अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू जैसे कलाकारों के साथ नोटिस किया गया। विजय के करियर में पिंक मील का पत्थर बनी और तब से उनकी गाड़ी फुल स्पीड में है।
2 of 4
विजय वर्मा और अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
विजय ने अभिनेता नुसरत भरूचा और सनी कौशल के साथ प्रयागराज में अपनी फिल्म हुड़दंग की शूटिंग शुरू की है। जब उन्हें पता चला कि निर्देशक शूजीत सरकार अपनी अगली फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना हैं, तो वह एक छोटी सी मुलाकात के लिए पहुंच गए नवाबों के इस शहर में।
3 of 4
विजय वर्मा, अमिताभ बच्चन, पीयूष मिश्रा सहित अन्य
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अपने करियर को रफ्तार देने के लिए विजय शूजीत बहुत श्रेय देते हैं। उन्हें अक्सर अपने करियर में शूजीत के महत्व के बारे में बताते हुए सुना भी जाता है। जब विजय को पता चला कि सीनियर बच्चन और शूजीत पास के शहर में शूटिंग कर रहे हैं, तो वे उनसे मिलने के लिए रवाना हो गए। इन तीनों को आपस में मिले हुए काफी समय भी हो गया था, इसलिए जब विजय ने प्यार और सम्मान के साथ इन दिग्गजों से मुलाकात की तो यह रीयूनियन उन्हें यादों के सफर पर ले गया।
4 of 4
विजय वर्मा और अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
विजय कहते हैं, “जैसे ही मुझे पता चला कि शूजीत दा लखनऊ में मिस्टर बच्चन के साथ शूटिंग कर रहे हैं, मैंने उन्हें फोन किया और सेट पर पहुंच गया। बिग बी अपने किरदार के लुक में थे और मैं मुश्किल से उन्हें पहचान पाया। हमने दोपहर एक साथ बिताई। जब भी मैं इन दोनों से मिलता हूं, मैं खुद को और भरपूर महसूस करता हूं।"