फिल्मों में अपने
बेहतरीन एक्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाले
विद्युत जामवाल के फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म 'जंगली' के बाद वह एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विद्युत का रोल अब तक की उनकी सभी फिल्मों से एकदम अलग होगा।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार विद्युत के साथ इस फिल्म में श्रुति हसन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 1999 में आई 'वास्तव' का रीमेक होगी। जो फुल फैमिली ड्रामा और एक्शन से भपूर होगी। फिल्म 'वास्तव' में संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे।
बात करें विद्युत की इस फिल्म की तो इस फिल्म का निर्देशन खुद 'वास्तव' के डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने किया है। महेश करीब 8 साल बाद निर्देशक के तौर पर कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में विद्युत और श्रुति के अलावा महेश की फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, तिग्मांशु धुलिया, अमोल पालेकर और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे।
आपको बता विद्युत जामवाल इन दिनों हॉलीवुड निर्माता चक रसेल की फिल्म 'जंगली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म 'जंगली' में विद्युत एक पशु चिकित्सक का किरदार करेंगे। यह फिल्म एक्शन सीन से भरपूर फिल्म है। फिल्म 'जंगली' 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।