फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय से पहचान बनाने वाली विद्या बालन कभी अपनी बॉडी से बेहद नफरत करती थीं। जी हां इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है। दरअसल विद्या बालन को उनकी बॉडी के लिए इतना ट्रोल किया गया कि उन्हें अपने शरीर से ही नफरत होने लगी थी।
एक इंटरव्यू में विद्या ने बॉडी शेमिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया। विद्या ने बताया मुझे खुद पर ही शक होने लगा था। मैंने अपने शरीर से लंबी लड़ाई लड़ी है। मैं काफी गुस्सा थी और अपनी बॉडी से नफरत भी करती थी।
विद्या ने कहा वजन कम करने के बाद भी जिंदगी में कई मौकों पर मैंने महसूस किया कि मुझे किसी ने 'पूरी तरह स्वीकार' नहीं किया और इसलिए किसी दूसरे के नजरिए से खुद में बदलाव लाने की कोई जरूरत नहीं है। विद्या का कहना है कि लोगों की छोटी सोच के लिए वो जिम्मेदार नहीं हैं।
4 of 5
विद्या बालन
- फोटो : फिल्म
हालांकि विद्या ने हमेशा से इन बातों को दरकिनार करते हुए महिलाओं को अपने कर्व्स, शरीर से प्यार करने को प्रोत्साहित किया है। इसके बाद से विद्या बहुत सारी महिलाओं के लिए आदर्श बन गई हैं।
5 of 5
विद्या बालन
- फोटो : फिल्म
विद्या को 'कहानी', 'डर्टी पिक्चर', 'इश्किया' और 'पा' जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार के लिए जाना जाता है। फिल्म 'हे बेबी' और 'किस्मत कनेक्शन' में बढ़े वजन और विद्या के पहनावे को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई। इस बात से विद्या इतनी निराश हुईं कि उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ देने का फैसला कर लिया।