अपनी पहली ही फिल्म 'फिदा' के साथ तेलगु अभिनेत्री साईं पल्लवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पल्लवी अपने अलग रोल के लिए जानी जाती हैं। साईं की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी हर छोटी से छोटी बात फैंस जानना चाहते हैं।
साईं को लेकर एक दिलचस्प खबर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 2 करोड़ रुपये का ऐड करने से मना कर दिया है। साईं पल्लवी के करीबी सूत्रों की मानें तो उन्होंने 2 करोड़ रुपये की एक शानदार ब्रांड डील को ठुकरा दिया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो साईं पल्लवी को एक फेस क्रीम का समर्थन करने के लिए इतनी बड़ी राशि ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने इस डील को मना कर दिया। सभी जानते हैं कि साईं को पिंपल्स की समस्या है ऐसे में उनका मानना है कि किसी फेयरनेस क्रीम का ऐड करना ठीक नहीं है।
हालांकि उनके फैंस पिंपल्स के कारण इस अवसर को नहीं छोड़ने का सुझाव दे रहे हैं लेकिन साईं पल्लवी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान, साईं पल्लवी ने सौंदर्य प्रसाधनों के बारे में अपनी नापसंद को लेकर बात करते हुए कहा था कि वह सुंदर दिखने के लिए कभी भी मेकअप का इस्तेमाल नहीं करतीं।
साईं ने कॉस्मेटिक उत्पादों के समर्थन नहीं करने का फैसला किया है क्योंकि उनका मानना है कि मेकअप के कारण कोई अच्छा नहीं दिख सकता। खैर ये जाहिर है कि भविष्य में भी साईं कभी कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट का ऐड नहीं करेंगी।