{"_id":"5d4d9ba88ebc3e6c973628ab","slug":"vicky-kaushal-shirtless-photo-on-instagram-is-viral-with-users-wao-reactions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक के बाद शर्टलेस हुए विकी कौशल, यूजर बोली- कल पेपर है, पढ़ने नहीं दोगे न तुम ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक के बाद शर्टलेस हुए विकी कौशल, यूजर बोली- कल पेपर है, पढ़ने नहीं दोगे न तुम ?
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 09 Aug 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन और विकी कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर टी शर्ट उतारते हुए एक फोटो पोस्ट की थी। जिसके बाद विकी कौशल ने भी शर्टलेस फोटो पोस्ट की है। इस फोटो पर न सिर्फ आम यूजर्स बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं।
2 of 5
Vicky Kaushal
- फोटो : Social Media
दरअसल 8 अगस्ट को विकी कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। पोस्ट में विकी कौशल ने दो मोनोक्रोम फोटोज शेयर की थीं। दोनों की फोटोज में विकी के शर्टलेस हैं। वहीं उनके एक्सप्रेशन्स भी काफी किलर नजर आ रहे हैं।
3 of 5
विकी कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विकी ने इन पोस्ट को कैप्शन दिया है- ओओटडी, यानी आउटफिट ऑफ द डे। विकी के पोस्ट पर ऋचा चड्ढा, राघव जुगल, तन्मय भट्ट समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। वहीं आम यूजर्स ने भी जमकर कमेंट किए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- कल पेपर है, पढ़ने नहीं दोगे न तुम ?
गौरतलब है कि आज राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी घोषणा की गई। जो लोकसभा चुनाव की वजह से टाल दिए गए थे। फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए विकी कौशल ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है।
विज्ञापन
5 of 5
vicky kaushal
- फोटो : social media
अवॉर्ड जीतने के बाद विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'हो सकता है कि मेरी इस खुशी को जाहिर करने के लिए शब्द कम पड़ जाएं। फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी ने मेरे काम को पसंद किया, इसके लिए मैं उन सभी को शुक्रिया कहता हूं। इसके साथ ही मुझे बहुत खुशी है कि इस अवॉर्ड को मैं आयुष्मान खुराना के साथ शेयर कर रहा हूं जिसें मैं निजी तौर पर और पर्सनली भी बहुत मानता हूं। इस अवॉर्ड को मैं अपने परिवार और उरी फिल्म की टीम को और देश के उन जवानों को समर्पित करता हूं जो हर वक्त देश के लिए अपनी जान हथेली पर लिए मौजूद रहते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।