बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। जोड़े को हमेशा एक-दूजे पर प्यार लुटाते और पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे कर लोगों का दिल जीतते देखा जाता है। बीते दिन विक्की कौशल, 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का प्रमोशन करते नजर आए। इसी दौरान विक्की ने वाइफ कटरीना को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। साथ ही बताया कि कटरीना कैसे हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखते हुए उनके जन्मदिन की प्लानिंग करती हैं।
VicKat: विक्की कौशल के बर्थडे को खास बनाने के लिए क्या करती हैं कटरीना कैफ? नेशनल टेलीविजन पर खुली पोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:07 PM IST
सार
विक्की कौशल ने एक बार फिर पत्नी कटरीना कैफ की तारीफों के पुल बांधे हैं। साथ ही अपने जन्मदिन की खास तैयारियों को लेकर बड़ा खुलासा करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन