फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Leela Bhansali Eight Episodes Show Heeramandi Shooting to Wrap up by month end Know Details

Heeramandi: 'हीरामंडी' की रिलीज को लेकर सामने आई जानकारी, इस महीने के आखिर तक पूरी होगी शूटिंग

Mon, 12 Jun 2023 01:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Jun 2023 01:02 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस शो की शूटिंग सिर्फ कुछ दिन की ही बाकी बची है। भंसाली से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक शूटिंग इस महीने के आखिर तक पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali Eight Episodes Show Heeramandi Shooting to Wrap up by month end Know Details
हीरामंडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय लीला भंसाली अपने वेब शो 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और अब इसे लेकर आ रही नई अपडेट फैंस की खुशी में इजाफा करने के लिए काफी है। यह शो अब पूरा होने के करीब है। कहा जा रहा है कि शो के सभी आठों एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फैंस का इंतजार अब जल्द पूरा होगा।

विज्ञापन


इस साल के आखिर तक होगी रिलीज?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस शो की शूटिंग सिर्फ कुछ दिन की ही बाकी बची है। संजय लीला भंसाली से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक शूटिंग इस महीने के आखिर तक पूरी हो जाएगी। इतना ही नहीं, इस साल के आखिर तक नेटफ्लिक्स इस शो को रिलीज करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' विवादों में घिरी, कोरियाई फिल्म का सीन कॉपी करने का लगा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सितारे आएंगे नजर
'हीरामंडी' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें फरीदा जलाल, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, फरदीन खान और अध्ययन सुमन जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म से सभी एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक साझा किया जा चुका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया।
Shabana Azmi-Jaya Bachchan: शबाना आजमी-जया के बीच हुई पक्की यारी, एक-दूजे की खूबियां गिनाती आईं नजर

2024 में आएगा दूसरा सीजन
बता दें कि 'हीरामंडी' शो के आठ एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद इसका दूसरा सीजन भी 2024 तक वापस आएगा। 'हीरामंडी' की शूटिंग काफी लंबी चली है। हर शॉट को संजय लीला भंसाली ने निजी तौर पर देखा और फाइनल किया है। इस प्रक्रिया में काफी समय लगा है। संजय लीला भंसाली का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसके जरिए वह ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
Avika Gor: 'मेरा 50 बार किडनैप हुआ, 6-7 हुई शादियां, तीन बार मौत को दी मात', जानिए अविका ने क्यों बोला ऐसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed