अभिनेता विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री में अब अपनी खास जगह बना चुके हैं। विक्की अपने रफ और टफ लुक के लिए फीमेल फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान फैंस के बीच बना ली है। विक्की सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आए दिन वह नई नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हैं जो अक्सर ट्रेंड में भी आ जाती हैं। इसके अलावा विक्की कटरीना के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी साझा की गई तस्वीरों में कटरीना नजर आएं या ना आएं लेकिन फैंस उन्हें बीच में ले ही आते हैं। अब एक बार फिर विक्की सुर्खियों में आ गए हैं और अपनी कजिन की शादी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
दिन शगना दा: कजिन की शादी में मस्ती करते नजर आए विक्की कौशल, देखें खूबसूरत तस्वीरें
बता दें, विक्की की कजिन उपासना वोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियोज और तस्वीरें साझा की हैं और शादी के समारोह कुछ झलकियां दिखाई हैं। साझा की गई सभी तस्वीरों और वीडियोज में विक्की कौशल नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके भाई सनी कौशल भी शामिल हुए हैं।
विक्की कौशल ने न सिर्फ भाई सनी कौशल के साथ शादी में भाग लिया बल्कि उन्होंने बहन की पालकी भी उठाई। विक्की की बहन ने इंस्टाग्राम पर विदाई का वीडियो शेयर किया है। इसमें विक्की कौशल अपनी बहन की पालकी को उठाते नजर आ रहे हैं।
उपासना वोहरा ने यह भावुक वीडियो शेयर किया है और साथ ही लिखा, 'भाई का प्यार। आपके प्यार से मैं अभिभूत हूं।' एक और वीडियो उन्होंने शेयर किया है जो विदाई का ही है। इसमें वह नम आंखों से परिवार को अलविदा कह रही हैं। वहीं विक्की और सनी कौशल उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं।
विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। इसके अलावा वे सुपरहीरो फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' और मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'सैम मानेकशॉ' की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे।