त्योहारों के सीजन में बॉलीवुड सितारों की ओर से लगातार पार्टियों का आयोजन हो रहा है। ऐसी ही एक पार्टी में विक्की कौशल और कटरीना कैफ साथ नजर आए। दोनों अपने एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे। विक्की कौशल और कटरीना के इस वीडियो की इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि दोनों के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं।
अफेयर की खबरों के बीच साथ दिखे विक्की कौशल-कटरीना, कैमरा देखते ही छुपते नजर आए
दिवाली पार्टी के इस वीडियो में पहले विक्की कौशल और फिर उसके बाद कटरीना निकलती हैं। दोनों अपनी-अपनी कार में बैठकर चले जाते हैं। इस दौरान विक्की कौशल और कटरीना मीडिया के सामने पोज देने नहीं आए। जबकि फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने का इंतजार कर रहे थे।
View this post on Instagram
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
लुक्स की बात करें तो विक्की कौशल पारंपरिक परिधान में दिखे। उन्होंने शेरवानी पहना हुआ था। वहीं कटरीना ने लाल रंग का लहंगा कैरी किया। पार्टी में कटरीना हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
View this post on Instagram
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
पिछले दिनों विक्की कौशल अभिनेत्री हरलीन सेठी के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। जिसके बाद उनका नाम कटरीना से जुड़ता रहा है। करण जौहर के टॉक शो में जब कटरीना से पूछा गया कि आज-कल के नए हीरो में आप किसके साथ काम करना चाहेंगी? इस पर कटरीना ने विक्की कौशल का नाम लिया था।
विक्की कौशल का नाम कटरीना के अलावा अभिनेत्री मालविका मोहनन के साथ जुड़ चुका है। मालविका साल 2017 में रिलीज हुई माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आई थीं। फिल्मों की बात करें तो विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के लुक में दिखे थे। फिल्म 'उरी' के साथ देशभक्ति वाली फिल्मों का नया चेहरा बनकर उभरे विक्की कौशल इस फिल्म में मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार करेंगी।