{"_id":"5db802b98ebc3e014a68b159","slug":"vicky-kaushal-and-katrina-kaif-attend-diwali-party-together-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफेयर की खबरों के बीच साथ दिखे विक्की कौशल-कटरीना, कैमरा देखते ही छुपते नजर आए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफेयर की खबरों के बीच साथ दिखे विक्की कौशल-कटरीना, कैमरा देखते ही छुपते नजर आए
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 29 Oct 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal
- फोटो : social media
Link Copied
त्योहारों के सीजन में बॉलीवुड सितारों की ओर से लगातार पार्टियों का आयोजन हो रहा है। ऐसी ही एक पार्टी में विक्की कौशल और कटरीना कैफ साथ नजर आए। दोनों अपने एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे। विक्की कौशल और कटरीना के इस वीडियो की इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि दोनों के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
vicky kaushal
- फोटो : social media
दिवाली पार्टी के इस वीडियो में पहले विक्की कौशल और फिर उसके बाद कटरीना निकलती हैं। दोनों अपनी-अपनी कार में बैठकर चले जाते हैं। इस दौरान विक्की कौशल और कटरीना मीडिया के सामने पोज देने नहीं आए। जबकि फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने का इंतजार कर रहे थे।
लुक्स की बात करें तो विक्की कौशल पारंपरिक परिधान में दिखे। उन्होंने शेरवानी पहना हुआ था। वहीं कटरीना ने लाल रंग का लहंगा कैरी किया। पार्टी में कटरीना हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
पिछले दिनों विक्की कौशल अभिनेत्री हरलीन सेठी के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। जिसके बाद उनका नाम कटरीना से जुड़ता रहा है। करण जौहर के टॉक शो में जब कटरीना से पूछा गया कि आज-कल के नए हीरो में आप किसके साथ काम करना चाहेंगी? इस पर कटरीना ने विक्की कौशल का नाम लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Vicky Kaushal
- फोटो : social media
विक्की कौशल का नाम कटरीना के अलावा अभिनेत्री मालविका मोहनन के साथ जुड़ चुका है। मालविका साल 2017 में रिलीज हुई माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आई थीं। फिल्मों की बात करें तो विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के लुक में दिखे थे। फिल्म 'उरी' के साथ देशभक्ति वाली फिल्मों का नया चेहरा बनकर उभरे विक्की कौशल इस फिल्म में मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।