टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और बिजनेसमैन विक्की जैन ने 14 दिसंबर साल 2021 में शादी की थी। ये कपल तभी से लगातार चर्चा में बना हुआ है। अंकिता अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति विक्की जैन संग कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। विक्की जैन बिलासपुर के हैं लेकिन वह मुंबई में भी बिजनेस करते हैं और अंकिता का काम भी यहीं पर है ऐसे में ये कपल मुंबई में ही रहता है, हालांकि ये दोनों अभी भी अपने नए घर में जाने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में विक्की जैन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह दो सालों से घर जमाई बनकर अंकिता के यहां रह रहे हैं। कपल ने इंटरव्यू में अपनी शादी शुदा जिंदगी के बारे में कई बातें बताईं।
Ankita Lokhande-Vicky Jain: दो सालों से अंकिता के यहां घर जमाई बनकर रहते हैं विक्की जैन, खुद बताई वजह
अंकिता के घर में रहते हैं विक्की जैन-
ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अंकिता और विक्की जैन ने नए घर में शिफ्ट न हो पाने और अपनी लाइफ के बारे में कई बातें की। इस दौरान जब विक्की जैन से जब पूछा गया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपनी जगह शेयर करना कैसा महसूस करते हैं, तो उन्होंने मजाक में कहा कि यह सवाल अंकिता से पूछा जाना चाहिए क्योंकि वह इस समय मैं अंकिता के यहां घर जमाई बनकर रह रहा हूं। मैं जब भी मुंबई आता हूं तो अंकिता के घर में रहता हूं। इसलिए ये सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए क्योंकि दो सालों से वह मेरे साथ अपना घर अपनी अलमारी सब शेयर कर रही हैं।
कहा-कपल के रूप में होगी नई शुरुआत
अंकिता ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि 'मेरे लिए एक कपल के तौर पर मेरी रियल लाइफ है हम दोनों शादी से पहले ही एक छत के नीचे पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। जब हम अपना नया घर बनाएंगे तो एक कपल के रूप में हमारी नई शुरुआत होगी।' विक्की जैन ने बताया कि 'हम दोनों ने मिलकर एक नया फ्लैट लिया था लेकिन अभी उसका रेनोवेशन और रिपेयरिंग जैसी कई चीजें बाकी हैं जो समय पर पूरी नहीं सकीं'। कोरोना वायरस की वजह से भी काम में काफी देर हुई अभी भी काफी काम पेंडिंग है इसलिए हम नए घर में शिफ्ट नहीं हो पाए हैं।
अंकिता बनेंगी अच्छी हाउसवाइफ-
अंकिता लोखंडे ने आगे बात करते हुए कहा,'मैं एक अच्छी हाउस वाइफ बनूंगी और मैं सभी चीजों को सही तरह से हैंडल कर पाउंगी। मुझे विक्की के साथ अपनी लाइफ और सभी चीजों को शेयर करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है।
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो अंकिता लोखंडे का डेब्यू सीजन पवित्र रिश्ता सीजन 2 में एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। सीजन 2 में अंकिता के अपोजिट मानव का किरादर एक्टर शाहीर शेख निभा रहे हैं।