फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: शादीशुदा होते हुए भी निशा रावल ने ‘गैर मर्द’ संग बनाई थीं नजदीकियां, कंगना के शो में एक्ट्रेस का खुलासा

Mon, 21 Mar 2022 04:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 21 Mar 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
lock upp Kangana Ranaut show Nisha Rawal reveals that she had kissed another man while married
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत का शो 'लॉक अप' अपने पहले दिन से ही चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो में नजर आ रहे सेलेब्स अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिसे जानकार फैंस तक हैरान हैं। वहीं, अब निशा रावल ने भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। निशा अपने पति करण मेहरा संग लड़ाई-झगड़े की वजह से चर्चा में आई थीं। अभिनेत्री ने अपने पति पर मारपीट करने और किसी लड़की की साथ अफेयर चलाने का आरोप लगाया था। वहीं, अब कंगना के शो में निशा रावल ने खुलासा किया है कि वह किसी गैर मर्द के करीब जा चुकी हैं। 

lock upp Kangana Ranaut show Nisha Rawal reveals that she had kissed another man while married
निशा रावल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रविवार के एपिसोड में निशा रावल ने एलिमिनेशन से बचने के लिए अपनी जिंदगी से जुड़ा सनसनीखेज खुलासा किया। शो में निशा से कहा गया कि वह किसी गैर मर्द के बारे में खुलासा करें और मुनव्वर फारूकी से 'मां' से जुड़ा खुलासा करने के लिए कहा गया। इस दौरान निशा रावल ने बताया कि करण मेहरा संग शादीशुदा होने के बाद भी वह दूसरे पुरुषों से अट्रैक्ट होती थीं। उन्होंने एक शख्स को किस भी किया था। 

lock upp Kangana Ranaut show Nisha Rawal reveals that she had kissed another man while married
निशा रावल - फोटो : सोशल मीडिया

निशा रावल ने कहा कि मेरी शादी करण मेहरा से 2012 में हुई थी और साल 2014 में मेरा मिसकैरेज हो गया था। जब मेरा गर्भपात हुआ तब मेरा बच्चा पांच महीने का था। लोग जानते हैं कि मेरा रिश्ता काफी खराब रहा है। मिसकैरेज के बाद मैं सदमे में रहने लगी थी। एक महिला के तौर पर मैं कई चीजों का सामना कर रही थीं। उस समय मेरे साथ कई बार गाली-गलौज तक हुई। लेकिन एक पब्लिक फिगर होने की वजह से मैं ये सब किसी को नहीं बता सकती थी। मुझे कहीं से सपोर्ट नहीं मिल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lock upp Kangana Ranaut show Nisha Rawal reveals that she had kissed another man while married
निशा रावल - फोटो : सोशल मीडिया

निशा रावल ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए बताया कि साल 2015 में, मेरे साथ शारीरिक शोषण की एक बहुत बड़ी घटना हुई थी। मैं तब किसी को बताना चाहती थी और हेल्थ थेरेपी लेना चाहती थी। उन दिनों हम नए घर में शिफ्ट हो रहे थे। उसी वक्त मेरी मुलाकात मेरे एक पुराने दोस्त से हुई। हम काफी सालों बाद मिले थे। मैं उससे अक्सर मिलने लगी थी और ये बात मेरे एक्स हसबैंड को पता थी। इसी दौरान मैं अपने दोस्त के करीब आ गई थी क्योंकि जब मैं सपोर्ट की कमी महसूस कर रही थी तब उसने मुझे सपोर्ट किया। उसी दौरान एक बार मैंने अपने दोस्त को किस किया था। इस बारे में मैंने अपने हसबैंड को बता दिया था। हम पहले ही अलग होने की बात कर रहे थे और उस घटना के बाद मैंने उस शादी से निकलने का फैसला कर लिया था। 

विज्ञापन
lock upp Kangana Ranaut show Nisha Rawal reveals that she had kissed another man while married
चेतन हंसराज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंगना रणौत के शो से इस हफ्ते बबीता फोगाट बाहर हो गई हैं। उन्हें इस शो में सबसे कम वोट मिले थे, जिस वजह से उन्हें शो को अलविदा कहना पड़ा। दूसरी तरफ, कंगना रणौत की जेल में टीवी के विलेन चेतन हंसराज की एंट्री हुई है। चेतन जेल के अन्य कैदियों के साथ गेम खेलते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed