गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मधुबाला की बड़ी बहन कनीज बलसारा को उनकी बहू ने 96 साल की उम्र में घर से निकाल दिया है। यहां तक की उन्हें जबरदस्ती फ्लाइट में बिठाकर ऑकलैंड से मुंबई भेज दिया और यहां तक कि मुंबई में रहने वाली उनकी बेटी परवीज को भी इस बात की जानकारी नहीं दी गई। 29 जनवरी की रात में तकरीबन 8 बजे कनीज बलसारा की बहू ने उन्हें बिना पैसे और सामान दिए ही फ्लाइट में बिठा दिया। जब कनीज मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उनकी बेटी को इस बात की जानकारी दी।
2 of 4
Madhubala sisters
- फोटो : insta
Etimes की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, कनीज बलसारा की बेटी ने उन्हें दिए गए इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। परवीज ने बात करते हुए बताया कि उनकी मां कनीज 17-18 साल पहले अपने बेटे फारुख के पास न्यूजीलैंड चली गई थीं, क्योंकि वह उन्हें बेहद प्यार करती थीं। फारूक भी अपने माता-पिता से बहुत लगाव रखते थे इसलिए वह उन्हें अपने साथ न्यूजीलैंड ले गए। उन्होंने इंटरव्यू में आगे बताया कि वह एक इज्जतदार व्यक्ति थे और न्यूजीलैंड के करैक्शन डिपार्टमेंट में काम करते थे। जहां फारूक अपने पेरेंट्स को बेहद चाहते थे तो वहीं भाभी समीना को उनके माता-पिता से नफरत है।
3 of 4
मधुबाला अपने परिवार के साथ
- फोटो : insta-madhubala.forever
परवीज ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि भाभी समीना उनके माता-पिता के लिए कभी खाना नहीं बनाती थीं, इसलिए फारूक मम्मी और पापा के लिए रेस्त्रां से खाना लेकर आते थे। इतना ही नहीं समीना की बेटी भी पेरेंट्स के साथ बुरा व्यवहार करती थी। जब भाभी समीना ने जबरदस्ती उनकी मां को घर के निकलने को मजबूर किया और फ्लाइट में बिठाया तो उनकी बेटी भी साथ में थी। परवीज ने आगे बात करते हुए कहा कि वह पहले लगातार न्यूजीलैंड जाती रहती थीं और मां भी दो बार इंडिया आईं लेकिन तबीयत की वजह से वह पिछले पांच सालों से इंडिया नहीं आईं, भाई ने कहा था कि उम्र ज्यादा होने की वजह से मां को हाई एल्टीट्यूड पर सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
4 of 4
मधुबाला अपनी बहन के साथ
- फोटो : @NFAIOfficial
इस बारे में मधुबाला की छोटी बहन ने भी Etimes से बातचीत करते हुए कहा, मुझे ये जानकर गहरा धक्का लगा है कि मेरी बहन के साथ इस तरह का व्यवहार हुआ। परवीज ने आगे बताया कि जब से हमारे भाई फारूक का इंतकाल हो गया तब से समीना का टॉर्चर और भी बढ़ गया। जब कनीज बलसारा एयरपोर्ट पर उतरीं तो उनके पास आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए पैसे नहीं थे। जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फोन करके परवीज को इस बारे में जानकारी दी। परवीज ने तुरंत पैसे भेजे। अथॉरिटी ने उनकी मां कनीज से बात करवाई, उन्होंने कहा कि बेटा फारूक मर गया है, मैं उसे कब्र में डालकर आई हूं, मैं बहुत भूखी हूं और क्या मुझे खाना मिलेगा? परवीज ने बताया की उनकी भाभी समीना ने मां के सारे पैसों के साथ ज्वेलरी भी रख ली है।