{"_id":"61236cdd8ebc3e79987e33d0","slug":"vaani-kapoor-net-worth-movies-personal-and-professional-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाणी कपूर: इतनी संपत्ति की मालकिन हैं 'वॉर' गर्ल वाणी, फिल्मों के अलावा यहां से करती हैं जबरदस्त कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वाणी कपूर: इतनी संपत्ति की मालकिन हैं 'वॉर' गर्ल वाणी, फिल्मों के अलावा यहां से करती हैं जबरदस्त कमाई
अपनी खामोश अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने वाली वाणी कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। वाणी ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से वाणी कपूर ने टूरिज्म की पढ़ाई की है। उन्होंने ओबरॉय होटल्स और रिसॉर्ट में इंटर्नशिप भी की है। हालांकि वाणी का सपना था कि वो बॉलीवुड अभिनेत्री बने इसके चलते उन्होंने मनोरंजन जगत में कदम रखा। वाणी सबसे पहले टीवी शो स्पेशल 10 में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने यश राज फिल्मस के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था।
बेफिक्रे बन दिलों में छा गईं वाणी
इसके बाद शुद्ध देसी रोमांस से वाणी ने बड़े पर्दे पर कदम रखा। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और परीणीति चोपड़ा भी नजर आए थे। इस फिल्म के लिए वाणी को बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। वाणी ना सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री हैं बल्कि अपने शानदार डांस मूव्स के लिए भी वो जानी जाती हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं वाणी की कुल संपत्ति और उनके करियर के बारे में।
2 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वाणी कपूर अभी बॉलीवुड में धीरे-धीरे सफलता हासिल कर रही हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो वो 9 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। वाणी फिल्मों के साथ साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जमकर कमाई करती हैं। वाणी का एक 'के' मेकअप ब्रांड भी है साथ ही वो कई स्टेज शो में भी हिस्सा लेती हैं जिसके चलते वो लाखों-करोड़ो की कमाई करती हैं।
वाणी का एक घर दिल्ली में जहां साथ ही उन्होंने एक और शानदार घर खरीदा है। साथ ही और भी कई देशों में वाणी रियल स्टेट प्रॉपर्टीज की मालकिन हैं। वाणी को अच्छी गाड़ियों का भी शौक है। हालांकि वाणी बहुत ज्यादा अपनी चीजों को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वाणी को शुद्ध देसी रोमांस में पसंद किया गया था लेकिन लोगों ने उन पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वाणी रणवीर सिंह संग 'बेफ्रिके' में नजर आई थीं। ये फिल्म पर्दे पर खास नहीं चली लेकिन अपने बोल्ड अवतार से वाणी ने सबके होश उड़ा दिए थे। इसके बाद वाणी फिल्म 'वॉर' का भी हिस्सा बनी थीं जिसमें उनका काम लोगों को बहुत पसंद आया था।
विज्ञापन
5 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वाणी हाल ही में फिल्म 'बेलबॉटम' में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय की पत्नी का किरदार निभाया है। इस रोल में वाणी को काफी पसंद किया गया। वाणी का कहना है कि भले ही फिल्म में उनका रोल छोटा है लेकिन अहम है। इस फिल्म के बाद वाणी रणबीर कपूर संग 'शमशेरा' में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।