सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अपने अतरंगी फैशन और अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर उर्फी आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। अपने कपड़ों और फैशन सेंस के लिए सुर्खियों में रहने वाली उर्फी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों अपने एक्ट बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के साथ नजर आने के बाद से ही एक्ट्रेस के रिलेशन को लेकर एक बार फिर कई तरह की अफवाहें सामने आने लगी थीं।
2 of 4
urfi javed, paras kalnawat
- फोटो : Social media
इसी क्रम में अब हाल ही में उर्फी ने सोशल मीडिया पर चल रही सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने पासर संग दोबारा डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बातचीत की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह दोबारा एक्टर को डेट नहीं कर रही हैं। उर्फी ने यह भी साफ किया कि, 'हम एक दूसरे के साथ खुश हैं। मैंने उन्हें अपने जन्मदिन पर बुलाया था। हमने अपने अतीत को पीछे छोड़ चुके हैं और अब हम बस दोस्त हैं।'
Tiger Shroff: एक्शन सीन के दौरान टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ हादसा, वीडियो शेयर कर दी पैर टूटने की जानकारी
3 of 4
उर्फी जावेद, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीते दिनों उर्फी के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ गोवा गई थीं। इस दौरान उनके साथ अभिनेता पारस भी नजर आए थे। इतना ही नहीं पासर ने भी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। इसके अलावा दोनों को पार्टी में भी साथ मस्ती करते देखा गया था। दोनों को इस तरह साथ देख फैंस ने फिर से दोनों की डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। कई लोगों का मानना था कि दोनों अपने अतीत को भुला कर फिर से साथ हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
Shahrukh Khan: शाहरुख खान के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी DDLJ, पठान का टीजर भी होगा जारी!
4 of 4
urfi javed, paras kalnawat
- फोटो : Social media
गौरतलब है कि उर्फी जावेद और पारस कलनावत की मुलाकात टीवी शो 'मेरी दुर्गा' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन दोनों का यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। एक शो के दौरान उर्फी ने पारस संग अपने रिश्ते को बचपन की गलती करार दिया था। इतना ही नहीं दोनों अपने ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे को लेकर कई खुलासे भी किए।
Aamir Khan Mother Heart Attack: आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती