{"_id":"639337cb7cd6872cfa738f5f","slug":"uorfi-javed-troll-for-her-cycle-chain-dress-social-media-user-said-aapne-sabka-chain-chura-liya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uorfi Javed: साइकिल की चेन से बनी ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं उर्फी, लोग बोले- मैडम ने सबका चैन चुरा लिया है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Uorfi Javed: साइकिल की चेन से बनी ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं उर्फी, लोग बोले- मैडम ने सबका चैन चुरा लिया है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 09 Dec 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
उर्फी जावेद अक्सर अपने अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अतरंगी स्टाइल वाला अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो की शुरुआत में उर्फी साइकिल चलाती नजर आ रही हैं। जिसके बाद अचानक उनकी साइकिल की चेन टूट जाती है। जिसके उनके दिमाग में इस चेन से ड्रेस बनाने का आइडिया आता है।
वीडियो में आगे उर्फी को चेन का बना टॉप और स्कर्ट पहने देखा जा सकता है। इस छोटे से क्लिप में एक्ट्रेस को इस आउटफिट के साथ काले रंग के सैंडल पहने दिख रही हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''साइकिल की चेन...मैंने इससे ड्रेस बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। यह मेरा आइडिया नहीं था। एक दोस्त ने मजाक में कहा कि इसने तो साइकिल की चेन की ड्रेस बना दी। तब मैंने सोचा कि मैंने यह मैंने कभी नहीं किया। ऐसा मैं कर सकती हूं।'
The Legend Of Maula Jatt: फवाद खान की पाकिस्तानी फिल्म की भारतीय रिलीज पर लटकी तलवार, 'मनसे' नेता ने दी धमकी
गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी की वजह से उर्फी जावेद सुर्खियों में आ गई थीं। इस शो के बाद वह अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस की वजह से हर दिन चर्चा में बनी रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी इन दिनों स्पलिस्टविला 14 में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो और सीरियल में भी दिख चुकी हैं।
Dino Morea: जब कम खाना खाकर गुजारा करते थे डीनो मोरिया, दस रुपये की थाली खरीदना भी होता था मुश्किल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।