{"_id":"6af4740ab519182e18066d0c","slug":"gunmaster-g9-trailer-release-emraan-hashmi-in-action-mode-genelia-won-heart-by-romance-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गनमास्टर जी9 का ट्रेलर जारी: परिवार को लेकर जुनूनी हुए इमरान हाशमी, रोमांटिक अंदाज में जमीं जेनेलिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गनमास्टर जी9 का ट्रेलर जारी: परिवार को लेकर जुनूनी हुए इमरान हाशमी, रोमांटिक अंदाज में जमीं जेनेलिया
Wed, 11 Nov 2026 07:34 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:34 PM IST
सार
- फिल्म 'गनमास्टर जी9' को हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया है। उन्होंने गानों को आवाज भी दी है।
- इसमें अपारशक्ति खुराना नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं।
- इमरान हाशमी ने फिल्म के लिए कड़ी तैयारी की है, जिसमें मार्शल आर्ट्स भी शामिल है।
विज्ञापन
गनमास्टर जी9
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख स्टारर फिल्म 'गनमास्टर जी9' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और ड्रामा की झलक दिखी है। इमरान हाशमी और अपारशक्ति खुराना अलग अवतार में नजर आए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गनमास्टर जी9
- फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है खास?
लगभग पौने दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत इमरान हाशमी की आवाज से होती है, जो अपनी ही कहानी सुना रहे हैं। ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि वह अपने परिवार के साथ अच्छी जिंदगी गुजार रहे होते हैं। इस बीच उनके परिवार के साथ कुछ गलत होता है। इसके बाद वह दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं।

रोमांटिक अंदाज में नजर आईं जेनेलिया
ट्रेलर में अभिनेता एक बेहद दमदार और आक्रामक अवतार में नजर आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि उनका किरदार अपनी भावनाओं के चलते किसी भी हद तक जा सकता है। ट्रेलर में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख भी हैं, जो एक दिलचस्प रोमांटिक एंगल की झलक देती हैं।
ट्रेलर में अभिनेता एक बेहद दमदार और आक्रामक अवतार में नजर आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि उनका किरदार अपनी भावनाओं के चलते किसी भी हद तक जा सकता है। ट्रेलर में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख भी हैं, जो एक दिलचस्प रोमांटिक एंगल की झलक देती हैं।
गनमास्टर जी9
- फोटो : यूट्यूब
नेगेटिव किरदार में नजर आए अपारशक्ति खुराना
अभिनेता अपारशक्ति खुराना एक ऐसे नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं, जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। यह कहानी में एक गहरा और डार्क मोड़ लाता है। ट्रेलर गनफाइट, हाथापाई, रोमांस और संगीत से भरपूर है।
अभिनेता अपारशक्ति खुराना एक ऐसे नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं, जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। यह कहानी में एक गहरा और डार्क मोड़ लाता है। ट्रेलर गनफाइट, हाथापाई, रोमांस और संगीत से भरपूर है।
गनमास्टर जी9
- फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी ने इस फिल्म के लिए कड़ी तैयारी की है, जिसमें मार्शल आर्ट्स, गन शूटिंग और एक्शन दृश्यों के लिए जरूरी शारीरिक मेहनत शामिल है। यह एक्शन-रोमांस फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की स्टारकास्ट
- 'गनमास्टर जी9' में इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना के साथ अभिषेक सिंह हैं।
- इसे दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने प्रोड्यूस किया है।
- फिल्म को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
- फिल्म के निर्देशक आदित्य दत्त हैं।
- फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। उन्होंने गानों को आवाज भी दी है।
View this post on Instagram