{"_id":"6af47fbf28880ba82b00079e","slug":"tiger-shroff-firing-case-court-extends-police-custody-of-5-accused-till-nov-16-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ मामले में नया अपडेट: मकोका कोर्ट ने 5 आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई; पुलिस ने की थी ये मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर श्रॉफ मामले में नया अपडेट: मकोका कोर्ट ने 5 आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई; पुलिस ने की थी ये मांग
Wed, 11 Nov 2026 08:18 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:18 PM IST
सार
- अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में जांच अभी जारी है।
- मामले के सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- कोर्ट में आरोपी फूल सिंह ने एक अर्जी दाखिल कर दावा किया कि वह नाबालिग है।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में जांच जारी है। इस मामले में नया अपडेट आया है। बुधवार को एक विशेष मकोका कोर्ट ने 5 आरोपियों की पुलिस कस्टडी 16 नवंबर तक बढ़ा दी है।
पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी बढ़ाने की मांग की
पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें इन आरोपियों का आमना-सामना वांटेड गैंग लीडर अनिल पंडित की भाभी, सुनेहा पंडित से कराना है। सुनेहा पंडित को 1 नवंबर को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था और वह अभी पुलिस कस्टडी में हैं।

Trending Videos
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@teamtigershroff
शूटर फूल सिंह ने खुद को बताया नाबालिग
वहीं, शूटर फूल सिंह के खुद को नाबालिग बताने के दावे पर, पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इस बात की पुष्टि करने के लिए एक टीम को उसके गृह राज्य हरियाणा भेजा गया है। कोर्ट में मुख्य हमलावर माने जा रहे फूल सिंह ने एक अर्जी दाखिल कर दावा किया कि वह नाबालिग है। कोर्ट ने उसकी उम्र की जांच के आदेश दिए और कहा है कि 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा की जाए।

न्यायिक हिरासत हैं कुछ आरोपी
इससे पहले आरोपी नंबर 1, 2, 6, 7 और 8 को 11 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था, जबकि बाकी सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इस मामले की सुनवाई एक विशेष मकोका कोर्ट कर रही है, जिसने पहले भी आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा था। अब पांच आरोपियों को नवंबर 16 तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा।

- फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
मुंबई पुलिस ने अभिनेताओं को दी थी ये सलाह
इससे एक दिन पहले मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेताओं को सलाह दी थी कि वो भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर जाने और फैंस से मिलने-जुलने से बचें। यह सलाह अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना और जांच के दौरान कई मशहूर हस्तियों के घरों के बाहर निगरानी रखे जाने की खबरों के बाद, सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए दी गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर यह सलाह जारी की गई है।

जुहू में हुई थी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग
बता दें कि टाइगर श्रॉफ से जुड़े इस मामले में गोलीबारी की घटना 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। उस समय बाइक सवार तीन हमलावरों ने अभिनेता की कार पर कई गोलियां चलाईं। घटना में टाइगर श्रॉफ को चोट नहीं आई थी, लेकिन गोली लगने से उनके ड्राइवर और वहां से गुजर रहा एक राहगीर घायल हो गया था। बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।